गोरखपुर में गोदाम में आग लगने के कई घंटों बाद मिला शव: परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा

गोरखपुर|
परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा

मोहनलालपुर में तारपीन तेल के गोदाम में लगी भीषण आग के करीब 24 घंटे बाद एक मजदूर का जला हुआ शव बरामद हुआ। शव की पहचान महराजगंज के मुजहना गांव निवासी भोला उर्फ रामबदन के रूप में हुई। शव मिलने के बाद परिवार और स्थानीय लोगों ने पुलिस पर समय रहते तलाश नहीं करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठियां भांजकर लोगों को मौके से हटाया और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

भोला के पिता रविंद्र (60) ने बताया कि वह मंगलवार सुबह मोहनलालपुर पहुंचे और 112 पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर आई। थाना पुलिस के पहुंचने के बाद सर्च अभियान शुरू हुआ। दोपहर करीब एक बजे शुरू हुई तलाश शाम तक चली। इसी दौरान गोदाम के भीतर भोला का पूरी तरह जला शव मिला। शव की हालत को देखते हुए पुलिस ने उसे कपड़े से पैक कर दिया था। बेटे की मौत की पुष्टि होने पर पिता रोते हुए उसका चेहरा दिखाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन पुलिस ने शव की स्थिति के कारण चेहरा नहीं दिखाया।

परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा

पिकअप से शव लेकर चली गई पुलिस

इसी बात को लेकर मौके पर मौजूद लोग आक्रोशित हो गए। हंगामा बढ़ने पर पुलिस लाठियां भांजते हुए पिकअप से शव लेकर चली गई। आरोप है कि इस दौरान कुछ युवकों को पुलिस ने पकड़कर पीटा। पिता का आरोप है कि हादसे के दिन पुलिस ने ठीक से तलाश की होती तो शायद बेटे को बचाया जा सकता था।

परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा

20 से ज्यादा घर खाली कराए

मोहनलालपुर में तारपीन तेल के गोदाम में आग लगी थी। आग तेजी से फैलने पर आसपास के लोगों ने उसे बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर फायर ब्रिगेड और तिवारीपुर पुलिस मौके पर पहुंची। लपटों का विकराल रूप देखते हुए आसपास के 20 से अधिक घर खाली करा दिए गए। करीब 10 दमकल वाहनों की मदद से डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गोदाम कृष्णा गुप्ता का बताया गया है। उसकी कृष्णा बिल्डिंग मटेरियल के नाम से दुकान है। गोदाम में बल्ली-पटरा के साथ ड्रमों में तारपीन तेल और थिनर रखा था। यहां तेल की पैकिंग कर छोटी बोतलों में दुकानों को सप्लाई किया जाता था। दिवाली के लिए स्टॉक तैयार होने के कारण कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाई गई थी।

हिरासत में गोदाम मालिक

आग लगने के बाद कृष्णा गुप्ता मौके पर पहुंचा था, लेकिन आग देखकर वहां से चला गया। इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। मंगलवार देर शाम पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि गोदाम से एक युवक का जला शव मिला है। परिवार ने उसकी पहचान भोला उर्फ रामबदन के रूप में की है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।