लखनऊ में खाली प्लॉट में मिला महिला का शव: परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की जताई आशंका, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ|
परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की जताई आशंका, जांच में जुटी पुलिस

राजधानी लखनऊ में एक बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में झाड़ियों के बीच पड़ा हुआ मिला। गुरूवार सुबह महिला का शव बरामद हुआ। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

यह घटना लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र की है। महिला का शव गांव के बाहर एक खाली प्लॉट में बनी झाड़ियों से अर्धनग्न अवस्था में बरामद किया गया। मृतका की उम्र करीब 60 वर्ष बताई जा रही हैं। हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घटनास्थल का निरिक्षण कर जानकारी ली।

अर्धनग्न अवस्था में मिला शव

महिला का शव अर्धनग्न हालत में मिलने के कारण परिजनों ने हत्या से पहले दुष्कर्म किए जाने की गंभीर आशंका जताई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।