महराजगंज में नहर में गिरी अनियंत्रित कार: डिवाइडर से टकराने के बाद हुआ हादसा, दवा लेकर लखराव जा रहे थे भाई-बहन

महराजगंज जिले के अमवा के पास महराजगंज से लौट रही कार अचानक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। कार में सवार भाई-बहन सोनू और नेहा हादसे में बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद मौके पर दहशत मच गई। सूचना मिलने पर कलेक्ट्रेट चौकी पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को कार से सुरक्षित बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार, सोनू अपनी बहन नेहा के साथ महराजगंज से दवा लेकर लखराव की ओर जा रहा था। अमवा के पास नहर के नजदीक पहुंचते ही कार अचानक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद वाहन डिवाइडर से टकराया और सीधे नहर में जा गिरा। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला
कलेक्ट्रेट चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से सोनू और नेहा को बाहर निकाला। राहत की बात रही कि दोनों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद कार को नहर से बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू कराई। हादसे के बाद कुछ देर तक घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही। पुलिस ने वाहन चालकों से नहर के आसपास सावधानी बरतकर वाहन चलाने की अपील की है।










