नेपाल में सैलाब से यूपी में अलर्ट: चार जिलों में नदियों के जलस्तर पर सीएम की नजर, बचाव की तैयारियां पूरी रखने के निर्देश

गोरखपुर|26 अगस्त 2026
चार जिलों में नदियों के जलस्तर पर सीएम की नजर, बचाव की तैयारियां पूरी रखने के निर्देश

तिब्बत सीमा से सटे नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार दोपहर आई भयंकर बाढ़ के बाद उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। भोटे कोशी नदी में आए उफान को देखते हुए गोरखपुर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर और कुशीनगर में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को राप्ती, गंडक और नारायणी नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखने तथा बाढ़ की आशंका को देखते हुए बचाव की तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए हैं।

चारों जिलों में संभावित खतरे को देखते हुए एसडीआरएफ को तैनात कर दिया गया है। वाल्मीकिनगर गंडक बैराज से पानी का डिस्चार्ज बढ़ने की आशंका है। बुधवार दोपहर एक बजे 86 हजार क्यूसेक, दो बजे 88,300 और तीन बजे 92,900 क्यूसेक डिस्चार्ज दर्ज किया गया। शाम चार बजे यह बढ़कर 1.50 लाख 200 क्यूसेक पहुंच गया। बैराज से करीब 2.50 लाख से तीन लाख क्यूसेक तक पानी छोड़े जाने की संभावना जताई जा रही है। छितौनी तटबंध के भैसहा गेज पर नदी चेतावनी बिंदु 95 सेमी के सापेक्ष 94.75 सेमी पर बह रही थी।

डीएम-एसपी ने तटवर्ती गांवों का लिया जायजा

नेपाल की ओर से नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दिए जाने के बाद प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। डीएम और एसपी ने बुधवार को तटवर्ती गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने पानी के डिस्चार्ज की जानकारी ली। प्रशासन की नजर नदी के उस पार रेता क्षेत्र के निचले इलाकों पर है, जहां लोगों के साथ बड़ी संख्या में मवेशी भी रहते हैं। अधिकारियों ने ग्रामीणों से नदी के पास नहीं जाने और जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन की चेतावनी का पालन करने की अपील की है।

सतर्कता बरतने के निर्देश

नेपाल में आई बाढ़ के असर को देखते हुए गोरखपुर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर और कुशीनगर प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को नदियों के जलस्तर और संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी करने को कहा गया है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ बचाव से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।