गोरखपुर में दो दिन से लापता है आर्किटेक्ट: घर पर छोड़ा बाइक और मोबाइल, ढूंढने का प्रयास कर रही पुलिस टीम

गोरखपुर|10 घंटे पहले
घर पर छोड़ा बाइक और मोबाइल, ढूंढने का प्रयास कर रही पुलिस टीम

गोरखपुर के शाहपुर इलाके से 29 अगस्त को एक आर्किटेक्ट के लापता होने की खबर सामने आई हैं। परिजनों ने बताया कि वह घर से गुलाबी टीशर्ट, फार्मल पैंट और हवाई चप्पल पहनकर निकले थे। बाइक और मोबाइल भी घर छोड़ दिए थे। जाते समय अपने 14 साल के बेटे से बोले थे कि अभी थोड़ी देर में वापस आ रहा हूं। इसके बाद दो दिन बीत जाने पर भी वह घर वापस नहीं आए।

आर्किटेक्ट सुनील शर्मा (40) के पिता ज्ञानेंद्र शर्मा ने शाहपुर थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर 30 अगस्त को शाहपुर थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज कर लापता आर्किटेक्ट की तलाश में जुट गई है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोबाइल न होने की वजह से आर्किटेक्ट की लोकेशन ढूंढने में पुलिस को चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

चौबीस घंटे इंतजार के बाद पुलिस को दी सूचना

शाहपुर के कृष्णा नगर प्राइवेट कालोनी निवासी ज्ञानेंद्र शर्मा धर्मशाला पर एक रिपेयरिंग की दुकान चलाते हैं। उनके चार बेटे हैं। जिसमे सबसे बड़ा बेटा सुनील शर्मा शहर का अच्छा आर्किटेक्ट है। ज्ञानेंद्र शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि मैं 29 अगस्त की सुबह दुकान चला गया था। घर पर मेरी पत्नी और सुनील का बेटा घर पर था। बहू मायके राखी बांधने गई थी। सुबह करीब 11 बजे सुनील शर्मा पिट्‌ठू बैग लेकर हवाई चप्पल में ही घर से निकला। जाते समय अपने बेटे से बोलकर गया कि अभी थोड़ी देर में आ रहा हूं। लेकिन वह वापस नहीं आया। 24 घंटे इंतजार करने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।

एक बार पहले भी लापता हो चुका है आर्किटेक्ट

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। सीसीटीवी कैमरे में एक जगह वह पैदल ही पिट्‌ठू बैग टांगकर जाते हुए दिख रहा हैं। इस संबंध में शाहपुर थाना प्रभारी अंजय सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि इससे पहले भी एक बार वह लापता हो चुके हैं। आर्किटेक्ट को ढूंढने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।