गोरखपुर में पकड़ा गया पचास हजार इनामी बदमाश: मुठभेड़ में पु​लिस ने पैर में मारी गोली, अलग-अलग थानों में दर्ज थे 45 मुकदमे

गोरखपुर|27 अगस्त 2026
मुठभेड़ में पु​लिस ने पैर में मारी गोली, अलग-अलग थानों में दर्ज थे 45 मुकदमे

गोरखपुर पुलिस और एसटीएफ ने एक संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश गुड्डू ढाढ़ी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार सुबह पीपीगंज थाना क्षेत्र के सिसई पुल के पास हुई इस मुठभेड़ में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सहजनवा-पीपीगंज सीमा पर स्थित सिसई घाट/पुल के पास पुलिस ने घेराबंदी की थी। पुलिस को देखकर आरोपी ने देसी तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की ओर से चलाई गई गोली बदमाश के पैर में लगी। इस मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में एसटीएफ टीम के एक मुख्य आरक्षी भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

असलहा और कारतूस बरामद

गुड्डू ढाढ़ी एक शातिर लुटेरा है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार गुड्डू दाढ़ी पीपीगंज क्षेत्र का रहने वाला है और उसके खिलाफ गोरखपुर, सिद्धार्थनगर के अलग-अलग थानों में 45 मुकदमे दर्ज हैं। आपराधिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहने के कारण गोरखपुर जिले पुलिस ने उस पर 50 हजार और सिद्धार्थनगर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। संतकबीरनगर कोर्ट ने एक मामले में गुड्‌डू दाढ़ी को भगोड़ा घोषित किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके पास से अवैध असलहा और कारतूस बरामद किया है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।