गोरखपुर में रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस सफर: 500 महिलाओं को किया सम्मानित, लखनऊ में सीएम ने शुरू की योजना

गोरखपुर|26 अगस्त 2026
500 महिलाओं को किया सम्मानित, लखनऊ में सीएम ने शुरू की योजना

रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए प्रदेश सरकार ने रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा शुरू की। यह सुविधा 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की सभी श्रेणी की बसों में उपलब्ध रहेगी। लखनऊ में मुख्यमंत्री के मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बुधवार को शहर के बाबा गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह में सुबह 10:30 बजे किया गया। कार्यक्रम में आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री नितिन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके साथ महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ला, महेंद्र पाल, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी और महानगर अध्यक्ष रमेश गुप्ता मौजूद रहे।

मुख्य कार्यक्रम के प्रसारण के बाद मंत्री नितिन अग्रवाल ने महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के राष्ट्रहित में किए गए कार्यों का उल्लेख किया। इसी दौरान 60 वर्ष से अधिक उम्र की निर्मला को प्रतीकात्मक रूप से निशुल्क यात्रा का टिकट दिया गया।

आजीवन मुफ्त बस यात्रा की मिलेगी सुविधा

कार्यक्रम में मौजूद 500 महिलाओं को साड़ी और मिष्ठान वितरित कर सम्मानित किया गया। सरकार ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए ‘लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर मातृशक्ति यात्रा’ योजना शुरू की है, जिसके तहत उन्हें आजीवन मुफ्त बस यात्रा की सुविधा मिलेगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।