मेरठ में बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, आरोपी चालक फरार

मेरठ के सरधना क्षेत्र में चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर अटेरना गांव के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें अज्ञात वाहन की टक्कर से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और अज्ञात फरार वाहन चालक की तालाश कर रही हैं।
मेरठ में बाइक सवार 60 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना सरधना थाना क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह कांवड़ नहर पटरी मार्ग की है। जहां कैली निवासी फुरकमान उम्र 60 साल आशु की बाइक पर बैठकर सरधना जा रहे थे। तभी अटेरना के पास पहुंचने पर बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिर गये और गंभीर रूप से घायल हो गए। फुरकान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सीसीटीवी फुटेज व अन्य माध्यमों से अंकीय वाहन और चालक की तलाश कर रही है।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आशु को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी।
फरार वाहन चालाक की तालाश जारी
हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से अज्ञात वाहन और चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।










