बस्ती में 118 मतदाता हटाने पर 3 पर FIR: OTP दुरुपयोग की होगी जांच, कंप्यूटर IP से हटाए नाम

उत्तरप्रदेश|2 घंटे पहले
OTP दुरुपयोग की होगी जांच, कंप्यूटर IP से हटाए नाम

रुधौली तहसील क्षेत्र में मतदाता सूची से 118 मतदाताओं के नाम कथित रूप से अनधिकृत तरीके से हटाए जाने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट के आधार पर दर्ज एफआईआर में ओटीपी के कथित दुरुपयोग के जरिए पोर्टल पर फीडिंग कर नाम विलोपित किए जाने का उल्लेख किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार, मामला तहसील रुधौली से प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर दर्ज किया गया। जांच समिति की रिपोर्ट में बताया गया कि 28 मई 2026 को डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची की फीडिंग के दौरान पोर्टल का ओटीपी राजस्व निरीक्षक रितेश नयन के मोबाइल पर प्राप्त हुआ था। उन्होंने यह ओटीपी फिरोज अहमद ब्लॉक रुधौली और सुभाषचंद्र एडीओ पंचायत, साऊंघाट के साथ साझा किया था।

बिना सक्षम आदेश हटाए गए 118 नाम

जांच रिपोर्ट के अनुसार, उसी दिन बिना किसी सक्षम आदेश या अधिकृत रिपोर्ट के 118 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से विलोपित कर दिए गए। आशंका जताई गई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने ओटीपी का अनधिकृत उपयोग कर किसी कंप्यूटर आईपी के माध्यम से पोर्टल पर फीडिंग की और नाम हटाने की कार्रवाई की।

मामले की जांच कर रही पुलिस

एसडीएम रुधौली की संस्तुति पर पुलिस ने सुभाषचंद्र, फिरोज अहमद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी तथा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।