गोरखनाथ मंदिर में आज से गूंजेगी श्रीरामकथा: 29 जुलाई तक चलेगा आयोजन, पहले दिन शामिल होंगे CM योगी

उत्तरप्रदेश|3 घंटे पहले
29 जुलाई तक चलेगा आयोजन, पहले दिन शामिल होंगे CM योगी

गुरु पूर्णिमा सप्ताह के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में गुरुवार से सात दिवसीय श्रीरामकथा का शुभारंभ होगा। प्रयागराज के कथाव्यास आचार्य शांतनु महाराज श्रद्धालुओं को रामकथा का श्रवण कराएंगे। उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक आयोजित होने वाली कथा का सीधा प्रसारण गोरखनाथ मंदिर के यूट्यूब, फेसबुक और एक्स प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। कथा का समापन 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन होगा।

गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने बुधवार रात बताया कि सनातन परंपरा में गुरु-शिष्य संबंध का विशेष महत्व है। इसी परंपरा के निर्वहन के तहत गुरु पूर्णिमा सप्ताह में महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में भव्य श्रीरामकथा आयोजित की जा रही है। प्रयागराज से आए आचार्य शांतनु महाराज कथा का वाचन करेंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण का आग्रह किया है।

शोभायात्रा के साथ होगा शुभारंभ

कथा प्रारंभ होने से पहले गुरुवार दोपहर 2:45 बजे मंदिर के गर्भगृह से कथा मंडप तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें साधु-संत, मुख्य यजमान, अन्य यजमान तथा 151 वेदपाठी विद्यार्थी शंखनाद और बैंड-बाजे के साथ शामिल होंगे। शोभायात्रा के बाद विधिवत श्रीरामकथा शुरू होगी।

गुरु पूर्णिमा पर होगा समापन

योगी कमलनाथ ने बताया कि 29 जुलाई को सुबह नौ बजे से 11:30 बजे तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में पूर्णाहुति होगी। गुरु पूर्णिमा के दिन मंदिर में विशिष्ट पूजन, आशीर्वचन, भजन और सहभोज का पारंपरिक आयोजन भी किया जाएगा।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।