कुशीनगर में घर से खेलने निकला मासूम नाले में डूबा: तलाश के दौरान मिला शव, गांव में पसरा मातम

उत्तरप्रदेश|2 घंटे पहले
तलाश के दौरान मिला शव, गांव में पसरा मातम

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में बालक की मझना नाले में डूबने से मौत हो गई। घर से खेलने के लिए निकला बालक काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान उसका शव गांव के पास स्थित नाले में मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

भगवानपुर निवासी शत्रुघ्न चौहान का पुत्र आदित्य बुधवार शाम घर से निकला था। परिजनों को लगा कि वह दोस्तों के साथ खेल रहा होगा, लेकिन देर तक घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई। ग्रामीणों के साथ खोजबीन के दौरान मझना नाले में उसका शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

पंचनामा के बाद परिजनों को सौंपा शव

घटना की सूचना पर कप्तानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की। परिजनों के आग्रह पर पंचनामा भरने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए उन्हें सौंप दिया गया। आदित्य की असमय मौत से गांव में मातम पसरा है। ग्रामीणों ने शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना जताई और इस दुख की घड़ी में उन्हें धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।