प्रतापगढ़ में छात्रा की रेप के बाद हत्या: पेड़ से लटकी मिली बॉडी, शरीर पर चोट और दांत के निशान

उत्तरप्रदेश|26 अप्रैल 2026
पेड़ से लटकी मिली बॉडी, शरीर पर चोट और दांत के निशान

प्रतापगढ़ जिले में रविवार सुबह एक 19 साल की छात्रा की बॉडी पेड़ से लटकी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। सुबह करीब सात बजे गांव के एक व्यक्ति ने आम के बगीचे में पेड़ से लटकी बॉडी देखा। उसने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। मां अपनी बेटी की हालत देखकर बेसुध हो गई। पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस टीम भी तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

घटनास्थल पर जो हालात मिले, उन्होंने मामले को और संदिग्ध बना दिया। छात्रा की बॉडी जहां पेड़ से लटकी मिली। वहां से करीब 20 मीटर दूर उसकी चप्पल और अंडरगारमेंट्स पड़े मिले। इससे परिजनों का शक और गहरा गया। पुलिस ने मौके से सभी साक्ष्य जुटाए। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। आसपास के इलाके को सील कर जांच की गई। शुरुआती जांच में यह मामला सामान्य आत्महत्या जैसा नहीं लग रहा है।

मां का आरोप- रेप के बाद की गई हत्या

मृतका की मां ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया और उसके बाद बेरहमी से हत्या की गई। मां के मुताबिक, बेटी के कपड़े खून से सने थे। शरीर पर कई जगह खरोंच और दांत से काटने के निशान थे। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने घटना को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि बेटी को किसी ने बहला-फुसलाकर घर से बाहर बुलाया और वारदात को अंजाम दिया।

शरीर पर मिले चोट और दांत के निशान

पुलिस की शुरुआती जांच में भी कई अहम बातें सामने आई हैं। अधिकारियों के अनुसार, युवती के शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं। गले, होंठ और पीठ पर खरोंच और दांत से काटने के निशान पाए गए हैं। ये निशान घटना को संदिग्ध बनाते हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

रात में घर से हुई थी गायब

परिवार के मुताबिक, शनिवार रात करीब 2 बजे युवती अपने घर से गायब हो गई थी। मां ने बताया कि रात में नींद खुलने पर बेटी बिस्तर पर नहीं दिखी। उन्होंने सोचा कि वह बाथरूम गई होगी। इसके बाद वह फिर सो गईं। सुबह उठने पर भी बेटी घर में नहीं मिली। परिवार ने सोचा कि वह खेत गई होगी लेकिन कुछ ही देर बाद गांव के व्यक्ति का फोन आया और घटना की जानकारी मिली। इसके बाद परिवार घटनास्थल की ओर दौड़ा।

हाल ही में पास किया इंटर

मृतका एक मेहनती छात्रा थी। उसने हाल ही में इंटरमीडिएट की परीक्षा 73% अंकों के साथ पास की थी। परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। पिता ई-रिक्शा चलाकर घर चलाते हैं। परिवार में छह बहनें और चार भाई हैं। युवती पांचवें नंबर पर थी। उसकी मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

सीओ कुंडा अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।