महाराजगंज में कार ने बाइक को मारी टक्कर: हादसे में युवक की मौत, वापस जा रहा था सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर|09 जून 2026
हादसे में युवक की मौत, वापस जा रहा था सिद्धार्थनगर

कोल्हुई थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

मृतक की पहचान अश्वनी पुत्र शिवनाथ निवासी सरंगी, थाना उसका बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब छह बजे वह मोटरसाइकिल से अपने गंतव्य की ओर जा रहा था। इसी दौरान चौकी जोगियाबारी क्षेत्र के ग्राम एकसडवा ओवरब्रिज के पास पीछे से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत

हादसे की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पंकज सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल अश्वनी को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर भेजा गया। लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त बाइक और संबंधित वाहन को सड़क से हटवाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।