छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से 4 की मौत: तीन की हालत गंभीर, बारिश से बचने झोपड़ी में गए थे छह लोग

22 घंटे पहले
 तीन की हालत गंभीर, बारिश से बचने झोपड़ी में गए थे छह लोग

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में अलग-अलग घटनाओं में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसों में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पहली घटना बलौदा विकासखंड के महुदा गांव में हुई, जहां बारिश से बचने के लिए झोपड़ी में गए छह लोग अचानक बिजली की चपेट में आ गए।

पुलिस के अनुसार, महुदा गांव के कुछ लोग खेतों में काम करने गए थे। इसी दौरान मौसम अचानक बदला और बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए छह लोग पास की एक झोपड़ी में चले गए। इसी दौरान वहां आकाशीय बिजली गिर गई। बलौदा थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा ने बताया कि नरेश खैरवार, रामभरोस पटेल और तुलसीराम पटेल की मौके पर मौत हो गई। अंजू पटेल, दुलारा बाई और बैसाखू गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं।

सीमेंट फैक्टरी के पास दूसरी घटना

अकलतरा थाना क्षेत्र में सीमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) की सीमेंट फैक्टरी के पास बिजली गिरने से दूज राम जटवार की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों घटनाओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।