महाराष्ट्र के नागपुर में आकाशाीय बिजली गिरने से दो किसानों की मौत: मवे​शियों को चराने के लिए गए थे खेत, मंदिर में मिला शव

21 घंटे पहले
मवे​शियों को चराने के लिए गए थे खेत, मंदिर में मिला शव

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो किसानों की मौत हो गई। दोनों चचेरे भाई बताये जा रहे हैं। यह दुखद घटना मोहपा थाना क्षेत्र के तीष्टी खुर्द गांव में हुई। मृतकों की पहचान तिबुराज राजेराम कानफाडे 64 वर्ष और लक्ष्मण घनश्याम कानफाडे 55 वर्ष के रूप में हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार, दोनों भाई अपने मवेशियों को चराने के लिए खेत में गए थे। उसी दौरान अचानक तेज आंधी और बिजल की कड़कड़ाहट के साथ तूफानी बारिश शुरू हो गई। जब वे देर रात तक घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रविवार सुबह दोनों के शव गांव के ही एक मंदिर में मृत अवस्था में मिले।

बारिश से बचने के लिए मंदिर में लिया आसरा

पुलिस का अनुमान है कि उन्होंने बारिश से बचने के लिए मंदिर में आसरा लिया होगा, जहां बिजली गिरने की वजह से उनकी मौत हो गई।पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की आगे की जांच कर रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।