कटरा हेलीपैड टर्मिनल में लगी आग: टिकट काउंटर के कंप्यूटर जले, 30 मिनट में पाया काबू

23 घंटे पहले
 टिकट काउंटर के कंप्यूटर जले, 30 मिनट में पाया काबू

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के आधार शिविर कटरा में रविवार तड़के हेलीपैड टर्मिनल में आग लग गई। आग से टर्मिनल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक, आग तड़के करीब 3:15 बजे संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

घटना के समय हेलीपैड टर्मिनल बंद था। कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों और अग्निशमन एवं आपात सेवा कर्मियों ने संयुक्त अभियान चलाकर करीब 30 मिनट में आग पर काबू पा लिया। आग की वजह से टिकट काउंटर पर रखे कुछ कंप्यूटर और एक दुकान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए। अधिकारियों ने बताया कि संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। यह हेलीपैड टर्मिनल माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवागमन का महत्वपूर्ण केंद्र है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।