चेस ओलंपियाड में भारत ने उज्बेकिस्तान को रौंदा: गोल्ड के लिए हंगरी से आखिरी मुकाबला, पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंचा

 गोल्ड के लिए हंगरी से आखिरी मुकाबला, पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंचा

46वें चेस ओलिंपियाड के 10वें राउंड में भारतीय पुरुष टीम ने उज्बेकिस्तान-2 को 3.5-0.5 से हराकर गोल्ड की उम्मीद कायम रखी। इस जीत के साथ भारत 17 पॉइंट्स लेकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गया। उज्बेकिस्तान 18 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर है। टूर्नामेंट का अब सिर्फ एक राउंड बाकी है। आखिरी राउंड में भारत का सामना हंगरी से होगा, जबकि उज्बेकिस्तान की टीम यूक्रेन के खिलाफ उतरेगी।

भारत की ओर से वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश, आर. प्रज्ञानानंद और निहाल सरीन ने अपनी-अपनी बाजियां जीतीं। अर्जुन एरिगैसी का मुकाबला ड्रॉ रहा। प्रज्ञानानंद ने जाखोंगीर वाहिदोव को हराया। मुकाबला अंतिम चरण तक बराबरी में रहा, लेकिन राजा और हाथी के एंडगेम में प्रज्ञानानंद ने बेहतर स्थिति का फायदा उठाकर जीत दर्ज की। निहाल सरीन ने मुहम्मदजोखिद सुयारोव को मात दी। उन्होंने शुरुआत से बढ़त बनाए रखी और प्रतिद्वंद्वी की गलती का फायदा उठाया। डी गुकेश ने सफेद मोहरों से खेलते हुए ओर्तिक निगमातोव को 47 चालों में हराया। इस जीत के बाद 10 मैचों में गुकेश के 8.5 अंक हो गए। वहीं, अर्जुन एरिगैसी और अब्दिमालिक अब्दिसालिमोव की बाजी ड्रॉ रही।

उज्बेकिस्तान के सामने यूक्रेन

10वें राउंड के बाद यूक्रेन, जर्मनी और हंगरी के 16-16 पॉइंट्स हैं। आखिरी राउंड में भारत के सामने हंगरी और उज्बेकिस्तान के सामने यूक्रेन होगा। भारत हंगरी को हराता है और उज्बेकिस्तान हारता है तो भारत 19 पॉइंट्स के साथ शीर्ष पर पहुंचकर गोल्ड मेडल जीतेगा। भारत की जीत और उज्बेकिस्तान के ड्रॉ की स्थिति में दोनों के 19-19 पॉइंट्स होंगे और मेडल का फैसला टाई-ब्रेक से होगा। महिला वर्ग में भारत और चीन का मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। चीन 18 पॉइंट्स के साथ पहले, कजाकिस्तान 17 के साथ दूसरे और भारत, पोलैंड व वियतनाम 16-16 पॉइंट्स के साथ आगे हैं। कजाकिस्तान ने फ्रांस को 2.5-1.5 से हराकर दूसरा स्थान हासिल किया।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।