रायपुर में तिहरे हत्याकांड से हड़कंप: पत्नी और दो बच्चों को चाकू से गोदा, फिर खुद पर किया हमला

पत्नी और दो बच्चों को चाकू से गोदा, फिर खुद पर किया हमला

रायपुर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या से सनसनी फैल गई। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई में पति ने पत्नी और दो नाबालिग बच्चों पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। हमले में तीनों की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी पति ने खुद पर भी चाकू से कई वार किए। गंभीर हालत में उसे अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में पत्नी के चरित्र पर शक को वारदात की वजह बताया जा रहा है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

आरोपी की पहचान जिला बालोद निवासी भुनेश्वर साहू (34) के रूप में हुई है। वह डूमरतराई के साहू पारा में किराए के मकान में रहता था। पुलिस के मुताबिक, देर रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद भुनेश्वर ने पत्नी खिलेश्वरी साहू पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद उसने बेटे आशीष साहू (10) और ज्ञान साहू (8) को भी निशाना बनाया। तीनों की मौत के बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया।

पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

सुबह पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी घायल अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। वहीं, पुलिस ने पत्नी और दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मेकाहारा भेज दिया। घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हत्या की वजह और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।