सबके लिए फायदेमंद नहीं है मखाना: कुछ मरीज न करे इसका सेवन, कर सकता है नुकसान

मखाना एक बेहतरीन सुपरफूड है, लेकिन कुछ विशेष स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए इसका अत्यधिक सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है। मुख्य रूप से पेट की समस्याओं, किडनी की बीमारी और एलर्जी से परेशान लोगों को मखाने के सेवन से पूरी तरह परहेज करना चाहिए या डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसे खाना चाहिए।
मखाना को सुपरफूड माना जाता है और यह पोषण से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ पहुंचाते हैं। यही वजह है कि वजन घटाने से लेकर डायबिटीज कंट्रोल और दिल की सेहत तक के लिए मखाने को हेल्दी स्नैक के रूप में खाने की सलाह दी जाती है।
कमजोर पाचन वाले सीमित मात्रा में करे सेवन
मखाने में फाइबर होता है, लेकिन अगर इसे बहुत ज्यादा मात्रा में खाया जाए और पानी कम पिया जाए, तो यह कब्ज की समस्या बढ़ा सकता है। जिन लोगों का पाचन पहले से कमजोर है, उन्हें सीमित मात्रा में ही मखाना खाना चाहिए।
एलर्जी की समस्या वाले खाने से बचें
कुछ लोगों को मखाने से एलर्जी हो सकती है। इसे खाने के बाद अगर त्वचा पर खुजली, लाल चकत्ते, सूजन या सांस लेने में परेशानी महसूस हो, तो तुरंत इसका सेवन बंद करें और डॉक्टर से संपर्क करें।
किडनी और लो ब्लड प्रेशर वाले मरीज खाने से पहले लें डॉक्टर की सलाह
मखाने में कुछ खनिज तत्व होते हैं। जिन लोगों को किडनी की गंभीर बीमारी है या जिन्हें डॉक्टर ने खान-पान पर विशेष नियंत्रण रखने की सलाह दी है, कुछ अध्ययनों के अनुसार, मखाना रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। यदि किसी व्यक्ति का ब्लड प्रेशर पहले से कम रहता है या वह बीपी की दवा ले रहा है, तो अधिक मात्रा में मखाना खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना उचित हैं।
अधिक मात्रा में न करें सेवन
किसी भी चीज की तरह मखाने का भी जरूरत से ज्यादा सेवन नुकसान पहुंचा सकता है। अधिक मात्रा में खाने से पेट भारी होना, गैस, कब्ज और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
मखाना खाने से पहले बरते सावधानी
एक दिन में लगभग 25–30 ग्राम पर्याप्त माना जाता है। इसे हल्का भूनकर खाना बेहतर रहता है। अधिक नमक, मक्खन या घी मिलाकर खाने से इसके स्वास्थ्य लाभ कम हो सकते हैं। यदि आप किसी गंभीर बीमारी या दवा पर हैं, तो नियमित सेवन से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह लें।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।









