शरीर को बीमारी से बचाएगी कॉफी: एएचए की रिपोर्ट में रोजाना पांच कप कॉफी के फायदे, अ​धिक सेवन से बचें

1 घंटा पहले
एएचए की रिपोर्ट में रोजाना पांच कप कॉफी के फायदे, अ​धिक सेवन से बचें

कई बार कॉफी को लेकर नकारात्मक धारणाएं बन जाती हैं। लेकिन,अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन द्वारा सर्कुलेशन में प्रकाशित एक नए महत्वपूर्ण वैज्ञानिक बयान में कैफीन और हृदय स्वास्थ्य पर दशकों के शोध का विश्लेषण किया गया है और हम कॉफी प्रेमियों के लिए कुछ प्रेरक मार्गदर्शन प्रदान किया गया है। कॉफी के सेवन को लेकर एक नया अनुसंधान सामने आया है, जिसके मुताबिक, अगर उचित मात्रा में कॉफी का सेवन किया जाए तो वह सेहत को नुकसान करने के बजाय फायदा पहुंचा सकता है, खासकर कि दिल की सेहत के मामले में कहा गया है कि कॉफी दिल की बीमारियों का खतरा कम कर सकती है।

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रतिदिन 3 से 5 कप ब्लैक कॉफी पीना अधिकांश स्वस्थ वयस्कों के लिए सुरक्षित है। सीमित मात्रा में इसका सेवन हृदय रोग, स्ट्रोक, टाइप-2 मधुमेह और हार्ट अटैक के जोखिम को कम करने में मददगार हो सकता है।

चीनी और दूध वाली कॉफी है नुकसानदायक

स्वास्थ्य लाभ बिना चीनी, सिरप या क्रीम वाली ब्लैक कॉफी से ही मिलते हैं। ज्यादा चीनी और वसायुक्त दूध दिल की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। दिनभर में 400 मिलीग्राम कैफीन से अधिक का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि अतिरिक्त मात्रा से घबराहट या रक्तचाप में अस्थायी वृद्धि हो सकती है।

प्रतिदिन 400 मिलीग्राम कॉफी का सेवन है सुर​क्षित

सीमित मात्रा में फीकी या कम चीनी वाली ब्लैक और ग्रीन टी भी दिल के लिए फायदेमंद मानी जाती है, इसलिए चाय को पूरी तरह छोड़ने की जरूरत नहीं है। स्टडी के मुताबिक, अधिकांश वयस्कों के लिए प्रतिदिन 400 मिलीग्राम के करीब कैफीन या पांच कप कैफीनयुक्त काफी का सेवन सुरक्षित है। शोधकर्ताओं ने इस रिपोर्ट में कहा कि यह दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम में कमी से जुड़ा हो सकता है। इसके साथ ही यह हिदायत भी दी कि जरूरत से ज्यादा मात्रा में कैफीन का सेवन दिल की सेहत पर हानिकारक प्रभाव डाल सकता है ।

एनर्जी ड्रिंक में कैफीन नुकसानदायक

वहीं, जहां एक तरफ कॉफी पीने के लिए यह स्टडी सकारात्मक संकेत देती है तो दूसरी तरफ एनर्जी ड्रिंक के मामले में इसकी रिपोर्ट थोड़ी अलग है। बता दें कि एनर्जी ड्रिंक में पाए जाने वाले उच्च स्तर के कैफीन उच्च रक्तचाप या अनियमित हृदय गति के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। शोधकर्ताओं ने बताया कि एनर्जी ड्रिंक के शाट्स में प्रति तरल औंस 40-69 मिलीग्राम कैफीन हो सकता है, जो सामान्य कैफीनयुक्त काफी की तुलना में 3-4 गुना अधिक है।

अभी शोध की है आवश्​यकता

व्यक्तियों द्वारा कैफीन को कितनी जल्दी प्रोसेस किया जाता है, यह उनकी आनुवंशिकी यानी हेरेडिटी, मेटाबोलिज्म और उम्र पर निर्भर करता है। रिसर्च टीम ने साथ में यह भी स्पष्ट किया कि कैफीन के शरीर पर प्रभाव को समझने के लिए और अधिक शोध की आवश्यकता है, यह जानने के लिए कि कैफीन हृदय स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित करता है। इस तरह कॉफी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है, इसपर अभी और शोध किये जाने की आवश्यकता है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।