वेट लॉस कम करने में मदद करेंगें लो-कैलोरी फल: फिजिकल एक्टिविटी के साथ मोटापे को करें कम, अपनाएं हेल्दी डाइट रूटीन

आजकल की भागदौड़ भरी और तेज रफ्तार वाली जिंदगी में अनहेल्दी खानपान, लगातार बैठकर काम करने की आदत और फिजिकल एक्टिविटी की कमी ने मोटापे को एक आम समस्या बना दिया है। बढ़ता हुआ वजन सिर्फ आपकी पर्सनैलिटी को ही खराब नहीं करता, बल्कि यह अपने साथ कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी लेकर आता है। मोटापे के कारण डायबिटीज, हार्ट प्रॉब्लम और जोड़ों में दर्द जैसी दिक्कतें आम हो गई हैं।
अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं और एक प्राकृतिक व हेल्दी तरीके से फिट होना चाहते हैं, तो आपको अपनी डाइट में फलों को जरूर शामिल करना चाहिए। फल कुदरत का वह बेहतरीन तोहफा हैं, जिनमें कैलोरी बेहद कम होती है, जबकि फाइबर और पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इनका नियमित सेवन आपके शरीर को डिटॉक्स करता है, एनर्जी लेवल को बढ़ाता है, मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और बार-बार लगने वाली भूख को कंट्रोल करता है।
सेब और पपीता
सेब में भरपूर मात्रा में घुलनशील फाइबर पाया जाता है। यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती और आपका कैलोरी इनटेक अपने आप कंट्रोल में आ जाता है। पपीता आपके डाइजेशन सिस्टम को सुधारने के लिए बहुत बेहतरीन माना जाता है। यह शरीर में जमे हुए टॉक्सिन्स यानी जहरीले तत्वों को बाहर निकालता है और फैट मेटाबॉलिज्म को तेज करने में अहम भूमिका निभाता है।
अमरूद और अनार
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो अमरूद एक शानदार विकल्प है। इसमें फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और फैट न के बराबर होता है। साथ ही, यह ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल में रखने में मददगार है। लाल दानों वाला अनार एंटीऑक्सीडेंट्स का पावरहाउस है। यह शरीर की अंदरूनी सूजन को कम करने में मदद करता है और सबसे अहम बात- यह फैट सेल्स को शरीर में जमा होने से रोकता है।
संतरा और केला
विटामिन सी और फाइबर से लोडेड संतरा सिर्फ आपकी इम्युनिटी ही नहीं बढ़ाता, बल्कि यह शरीर के 'फैट बर्निंग प्रोसेस' को भी बहुत अच्छे से सपोर्ट करता है। केला खाने से तुरंत एनर्जी मिलती है और इसमें मौजूद फाइबर भूख को लंबे समय तक कंट्रोल में रखता है। अगर आप एक्सरसाइज या वर्कआउट करते हैं, तो उससे पहले एक केला खाना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।
स्ट्रॉबेरी और तरबूज
अगर आपको मीठा खाने की बहुत क्रेविंग होती है, तो स्ट्रॉबेरी आपके लिए बेस्ट है। यह एक लो-कैलोरी फल है जो मीठे की तलब को शांत करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आपके मेटाबॉलिज्म को लगातार एक्टिव रखते हैं। तरबूज में लगभग 90 प्रतिशत पानी होता है। यह आपके शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ आपको ओवरईटिंग से बचाता है।
कीवी और नाशपाती
पेट की जिद्दी चर्बी कम करने में कीवी बहुत काम आती है। विटामिन-सी और प्रचुर फाइबर से भरपूर यह फल आपके डाइजेशन को भी काफी हद तक सुधार देता है। नाशपाती की खासियत यह है कि यह शरीर में बहुत धीरे-धीरे पचता है। इस वजह से इसे खाने के बाद काफी देर तक भूख नहीं लगती और वजन कंट्रोल में रहता है।
हेल्दी रूटीन है जरूरी
यह सच है कि फल, वजन घटाने में बहुत मददगार हैं, लेकिन केवल फल खाने से ही वजन कम नहीं होगा। इसके लिए एक बैलेंस्ड डाइट रूटीन फॉलो करना होगा। फलों के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाएं। शरीर को एक्टिव रखें और रोज व्यायाम करें। रोजाना अच्छी नींद लें और दिन भर में भरपूर पानी पिएं।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।









