बिना एसी भी ठंडा रहेगा घर: बढ़ती गर्मी में लोग खोज रहे नेचुरल कूलिंग के तरीके, क्रॉस वेंटिलेशन से घर रहेगा कूल

निवेदिता चंद|16 मई 2026
बढ़ती गर्मी में लोग खोज रहे नेचुरल कूलिंग के तरीके, क्रॉस वेंटिलेशन से घर रहेगा कूल

देशभर में गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा दिख रहा। घरों के भीतर भी गर्म हवा परेशान कर रही। ऐसे मौसम में एसी की मांग तेजी से बढ़ी। बिजली बिल भी लोगों की चिंता बढ़ा रहा। मिडिल क्लास परिवार विकल्प तलाशने में जुटे हैं। अब लोग पुराने देसी उपाय अपना रहे हैं। नेचुरल कूलिंग तकनीक फिर से ट्रेंड बन रही। आर्किटेक्ट और होम डिजाइन एक्सपर्ट सलाह दे रहे। उनका कहना है, बिना एसी घर ठंडा रहेगा। बस घर के भीतर सही वेंटिलेशन जरूरी होना चाहिए। कुछ छोटे बदलाव भी बड़ा असर दिखा सकते हैं।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक क्रॉस वेंटिलेशन सबसे अहम तरीका है। इससे घर के भीतर हवा लगातार चलती रहती है। गर्म हवा बाहर निकलने का रास्ता आसानी से पाती हैं। साथ ही ताजी हवा अंदर प्रवेश करती रहती है। इसके लिए खिड़कियों की दिशा सही होना जरूरी है। दरवाजे और खिड़कियां आमने-सामने खुलनी चाहिए। इस व्यवस्था से कमरों में घुटन कम महसूस होगी। दिनभर पंखा चलाने की जरूरत भी घट सकती है। पुराने भारतीय घरों में यही तकनीक अपनाई जाती थी। अब आधुनिक घरों में भी इसे पसंद किया जा रहा।

मोटे पर्दे और सफेद छत से बड़ी राहत

गर्मियों में धूप सीधे कमरे को गर्म बनाती है। ऐसे में खिड़कियों पर मोटे पर्दे लगाने चाहिए। हल्के रंग के पर्दे ज्यादा असरदार माने जाते हैं। ये सूरज की गर्मी को काफी हद रोकते हैं। कमरे का तापमान सामान्य बनाए रखने में मदद मिलती। एक्सपर्ट छत पर सफेद पेंट की सलाह दे रहे। सफेद रंग गर्मी को कम अवशोषित करता है। इससे घर की छत ज्यादा गर्म नहीं होती। कई लोग छत पर पानी का छिड़काव करते हैं। यह तरीका भी तापमान कम करने में मददगार है। ग्रामीण इलाकों में यह उपाय लंबे समय से लोकप्रिय।

पौधे और रात की हवा करेंगे कमाल

घर के आसपास पौधे लगाने की सलाह दी जा रही। पेड़ और पौधे वातावरण को ठंडा बनाए रखते हैं। इनसे घर के आसपास की गर्मी कम महसूस होती हैं। बालकनी और खिड़कियों के पास गमले रखना फायदेमंद होता हैं। मनी प्लांट और एलोवेरा जैसे पौधे लोकप्रिय बन रहे। एक्सपर्ट रात के समय खिड़कियां खोलने को कह रहे। रात की ठंडी हवा कमरे को आरामदायक बनाती है। सुबह तक घर का तापमान काफी संतुलित रहता है। इससे एसी और कूलर की जरूरत कम पड़ती है।

एग्जॉस्ट फैन और कम उपकरण करेंगे मदद

घर में एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल बेहद उपयोगी माना। यह गर्म हवा को तेजी से बाहर निकालता है। किचन और बंद कमरों में इसका असर ज्यादा दिखता। विशेषज्ञ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण कम चलाने की सलाह दे रहे। आयरन प्रेस और इंडक्शन काफी गर्मी पैदा करते हैं। दिन के समय इनका उपयोग कम करना बेहतर रहेगा। एलईडी बल्ब भी कम गर्मी पैदा करते हैं। इसलिए लोग अब पुराने बल्ब बदल रहे हैं।

बिजली बिल घटेगा, पर्यावरण को भी फायदा

एक्सपर्ट्स का कहना है, नेचुरल कूलिंग बेहद फायदेमंद है। इससे बिजली की खपत काफी कम हो सकती है। एसी और कूलर पर निर्भरता धीरे-धीरे घटेगी। महीने का बिजली बिल भी नियंत्रित रहेगा। साथ ही पर्यावरण पर दबाव कम पड़ेगा। कम बिजली उपयोग से कार्बन उत्सर्जन घट सकता है। इसी वजह से लोग इको फ्रेंडली लाइफस्टाइल अपना रहे।

बदल रहा लोगों का लाइफस्टाइल

शहरों में अब नए तरह के घर पसंद किए जा रहे। लोग खुले आंगन और बड़े वेंटिलेशन चुन रहे हैं। नेचुरल एयर फ्लो वाले डिजाइन लोकप्रिय बनते जा रहे। पारंपरिक भारतीय तरीके फिर से वापसी कर रहे हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग देसी उपाय अपना रहे।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।