खराब हो रहे है लकी बैंबू: फिल्टर्ड पानी में रखें पौधे, जड़ों को भी करें साफ

1 घंटा पहले
फिल्टर्ड पानी में रखें पौधे, जड़ों को भी करें साफ

घर को खूबसूरत बनाने के लिए और पॉजिटिवटी के लिए लोग लकी बैंबू का पौधा लगाते हैं। फेंगशुई में इसे सुख-समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। बहुत कम देखभाल और बिना मिट्टी के उग जाने की वजह से इसे घर में या ऑफिस डेस्क पर रखा जाता है। लेकिन इसकी बेहतर देख भाल न हो तो यह खराब होने लगते हैं। जिससे इसका सही देखभाल करना जरूरी हैं।

हालांकि, कई लोगों के साथ यह समस्या होती है कि उनका लकी बैंबू सूखने लगा है या उसकी डंडियां काली पड़ने लगी हैं। लेकिन कुछ जरूरी बातों का ध्यान देकर आप अपने लकी बैंबू को लंबे समय तक हरा-भरा रख सकते हैं।

​नल के पानी से जड़ों को नुकसान

लकी बैंबू को अक्सर हम नल के पानी में रख देते हैं, लेकिन कई बार पानी में मौजूद फ्लोराइड और क्लोरीन की ज्यादा मात्रा के कारण पौधे की जड़ों को नुकसान पहुंचता है और वह सूखने लग जाता है। इसलिए पौधे को फिल्टर्ड पानी में रखें। इससे पौधे की जड़ों को नुकसान नहीं होगा।

समय-समय पर बदलें पानी

कई लोग लकी बैंबू के लंबे समय तक एक ही पानी में छोड़ देते हैं। इससे पानी में ऑक्सीजन कम हो जाता है और डंडियां काली होकर सड़ने लगती हैं। इसलिए लकी बैंबू का पानी समय-समय पर बदलते रहें। पॉट का पानी हर 2-3 दिन पर बदलें और पानी बदलते समय बर्तन को अंदर से अच्छी तरह साफ करें, ताकि अंदर काई न जमा हो। साथ ही, पौधे की जड़ों को भी साफ पानी से हल्के हाथों से धो लें।

पानी की ज्यादा मात्रा और सीधी धूप है नुकसानदायक

लकी बैंबू को पूरा पानी में डूबाने से पौधा सड़ जाता है। इसलिए पॉट में पानी सिर्फ उतनी ही रखें, जिससे सिर्फ उसकी जड़ें डूबी रहें। कई लोग अपने लकी बैंबू को तेजी से बढ़ाने के लिए धूप में रख देते हैं या घर की ऐसी जगह पर रख देते हैं, जहां सीधी धूप आती है। जिसके कारण पौधे की डंडियां और पत्ते सूखने लगते हैं। लकी बैंबू को सीधी धूप की जरूरत नहीं होती है। इसलिए इसे घर की ऐसी जगह रखें, जहां रोशनी आती हो, लेकिन सीधी धूप न पड़े।

सड़ी डंडियों को ट्रिम करें

अगर आपके पौधे की कोई डंडी पूरी तरह पीली या नीचे से काली पड़ चुकी है, तो उसे तुरंत बाकी पौधे से अलग कर दें। सड़ी हुई डंडी पूरी बोतल के पानी को खराब कर देती है और दूसरी स्वस्थ डंडियों में भी फैल जाता है। इसलिए जो हिस्सा सड़ चुका है, उसे किसी कैंची से काटकर अलग कर दें। अगर जड़ें बहुत ज्यादा सड़ गई हैं, तो उन्हें ट्रिम कर दें ताकि नई जड़ें आ सकें।

सामान्य तापमान के साथ पोषण भी जरूरी

लकी बैंबू को बहुत ठंडी या गर्म हवा पंसद नहीं होती। इसलिए इसे एसी या किचन के ज्यादा पास न रखें। साथ ही, ये पानी में पनपता है। इसलिए इसे ज्यादा खाद की भी जरूरत नहीं होती। बस 2-3 दिन पर पानी बदल दें और आप चाहें, तो महीने में एक बार लिक्विड फर्टिलाइजर की एक या दो बूंद डाल सकते हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।