गर्मी का रामबाण इलाज: तरबूज से घर पर बनाएं नेचुरल कोल्ड ड्रिंक, सेहत के लिए बाजार के शुगरी ड्रिंक्स से हजार गुना बेहतर

निवेदिता चंद|16 घंटे पहले
तरबूज से घर पर बनाएं नेचुरल कोल्ड ड्रिंक, सेहत के लिए बाजार के शुगरी ड्रिंक्स से हजार गुना बेहतर

भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच शरीर को हाइड्रेट रखना सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है। ऐसे मौसम में अधिकांश लोग ठंडक पाने के लिए बाजार में मिलने वाले कोल्ड ड्रिंक्स और शुगरयुक्त पेय पदार्थों का सेवन करते हैं। हालांकि हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि कृत्रिम रंग, अधिक चीनी और प्रिजर्वेटिव युक्त पेय पदार्थ लंबे समय से शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में घर पर तैयार किया गया तरबूज का नेचुरल ड्रिंक एक स्वादिष्ट, पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक विकल्प साबित हो सकता है। पानी और पोषक तत्वों से भरपूर तरबूज न केवल शरीर को ठंडक पहुंचाता है। साथ ही गर्मी के मौसम में होने वाली डिहाइड्रेशन और लू जैसी समस्याओं से बचाने में मदद करता है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, तरबूज में 90 प्रतिशत से अधिक पानी होता है। जो शरीर में तरल पदार्थों की कमी को पूरा करने में सहायक होता है। इसका प्राकृतिक पेय तैयार करने के लिए तरबूज के लाल गूदे को मिक्सर में डालकर उसमें नींबू का रस, पुदीने की कुछ ताजी पत्तियां और स्वादानुसार काला नमक मिलाया जाता है। मिश्रण को अच्छी तरह ब्लेंड करने के बाद छानकर ठंडा परोसा जा सकता है। यह ड्रिंक न केवल स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि शरीर को तुरंत ऊर्जा और ताजगी भी प्रदान करता है। यही वजह है कि डायटिशियन गर्मियों में कृत्रिम पेय पदार्थों की जगह प्राकृतिक फलों से बने ड्रिंक्स को प्राथमिकता देने की सलाह देते हैं।

लंबे समय तक रखता है शरीर को हाइड्रेट

गर्मी के मौसम में शरीर से पसीने के रूप में बड़ी मात्रा में पानी बाहर निकल जाता है। ऐसे में तरबूज का जूस शरीर में पानी की पूर्ति कर लंबे समय तक हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में ठंडक बनी रहती है। गर्म हवाओं तथा लू के प्रभाव से बचाव करने में सहायता मिलती है। यही कारण है कि तरबूज को गर्मियों का सबसे उपयोगी फल माना जाता है।

कम कैलोरी, ज्यादा पोषण

तरबूज का एक बड़ा लाभ यह है। इसमें कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है। इसलिए यह वजन नियंत्रित रखने वाले लोगों के लिए भी एक उपयुक्त विकल्प है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, पोटैशियम और कई महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं। साथ ही यह त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में भी मदद करता है।

पाचन को बनाता है बेहतर

तरबूज हल्का और आसानी से पचने वाला फल है। इसके सेवन से पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता। शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी मिल जाते हैं। गर्मियों में भारी और तैलीय भोजन के बजाय तरबूज का जूस पाचन क्रिया को संतुलित बनाए रखने में सहायक माना जाता है।

मिलावट और प्रिजर्वेटिव से पूरी तरह मुक्त

बाजार में मिलने वाले अधिकांश कोल्ड ड्रिंक्स में अधिक मात्रा में चीनी, कृत्रिम फ्लेवर और प्रिजर्वेटिव होते हैं। घर पर तैयार किया गया तरबूज का ड्रिंक पूरी तरह प्राकृतिक होता है। इसमें किसी प्रकार की मिलावट नहीं होती। यह शरीर को नेचुरल तरीके से ठंडक पहुंचाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि यदि गर्मियों में कुछ ठंडा, स्वादिष्ट और पौष्टिक पीने की इच्छा हो तो तरबूज का ताजा जूस सबसे बेहतर विकल्पों में से एक है।

स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

गर्मी के मौसम में तरबूज से बना नेचुरल ड्रिंक स्वाद और स्वास्थ्य का बेहतरीन संतुलन प्रदान करता है। यह न केवल प्यास बुझाता है, बल्कि शरीर को तरोताजा और ऊर्जावान बनाए रखने में भी मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट शरीर की समग्र सेहत को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यही कारण है कि एक्सपर्ट इस मौसम में कृत्रिम पेय पदार्थों के बजाय प्राकृतिक फलों से बने ड्रिंक्स को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की सलाह देते हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।