बारिश में बढ़ जाता है कीड़ों-मकोड़े का प्रकोप: प्राकृतिक चीजों का करें इस्तेमाल, साफ-सफाई का रखें विशेष ध्यान

1 घंटा पहले
प्राकृतिक चीजों का करें इस्तेमाल, साफ-सफाई का रखें विशेष ध्यान

बरसात और गर्मी का मौसम आते ही कई तरह की दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। चिपचिपी गर्मी के अलावा घरों में मक्खी-मच्छर भी होने लगते हैं। ये मक्खी-मच्छर खाने की चीजों पर बैठते है, ​जिससे कई तरह की बीमारियों के फैलने का डर बना रहता हैं। बाजार से कई तरह के उत्पाद खरीद कर लाते है, जो केमिकल युक्त होता है। इससे बजट पर भी असर पड़ता है और मक्खी-मच्छरो से छुटकार भी नही मिलता हैं।

ऐसे में घर में मक्खी और मच्छरों के आतंक को खत्म करने के लिए पोंछे के पानी में कपूर, नीम का तेल, सफेद सिरका, सेंधा नमक और लेमनग्रास ऑयल जैसी प्राकृतिक चीजें मिलाकर पोंछा लगाये। इन चीजों की तेज गंध और कीटनाशक गुण कीटों को घर के अंदर आने से रोकते हैं और फर्श को पूरी तरह से कीटाणुमुक्त बनाते हैं।

कपूर है बेहतरीन तरीका

घर से मक्खी-मच्छरों को भगाने में कपूर की 2-3 गोलियों को पीस लें। फिर इस पीसे हुए कपूर को पोंछे वाले पानी में मिला लें। इसके बाद इस पानी से पूरे घर में पोंछा लगाएं। इससे मक्खी और मच्छर घर में नहीं आते हैं।

नींबू है सबसे असरदार

मक्खी-मच्छरों का जमाव कम करने के लिए आपको नींबू लेना है। 2 नींबू को काट लें और इसके रस को पोंछे वाले वाली में मिला लें। फिर इस पानी से घर में पोंछा लगाएं। जिससे मक्खी-मच्छरों को भगाने में मदद मिल सकती है

नीम में होता कीट-रोधी गुण

आपके सबसे पहले नीम का तेल लेना है, फिर इस तेल की कुछ यानी लगभग 10 बूंद पोंछे वाले पानी में डालें। फिर इस पानी से पूरे घर में पोंछा लगाएं। नीम में पाए जाने वाले प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल और कीट-रोधी गुण इन्हें भगाने में मदद कर सकता हैं

सिरके की महक से दूर भागते है कीड़े

मक्खी-मच्छर सफेद सिरके की मदद से घर से दूर हो सकते हैं। दरअसल, आपको आधे कप सफेद सिरके को पोंछे वाली पानी में मिलाना है, फिर इस पानी से आपको पोंछा लगा लेना है

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।