मानसून में छोटी लापरवाही पड़ सकती है भारी: नमी बढ़ने से बढ़ता है इंफेक्शन का खतरा, सावधानी बरतने से कई गंभीर बीमारियों से होगा बचाव

2 घंटे पहले
नमी बढ़ने से बढ़ता है इंफेक्शन का खतरा, सावधानी बरतने से कई गंभीर बीमारियों से होगा बचाव

बारिश का मौसम जहां गर्मी से राहत लेकर आता है। वहीं, कई इंफेक्शन बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है। वातावरण में बढ़ी नमी बैक्टीरिया, वायरस और मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल परिस्थितियां तैयार करती है। ऐसे में खानपान, स्वच्छता और दैनिक आदतों में थोड़ी सावधानी बरतकर मानसून में होने वाली कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।

मानसून के दौरान वातावरण में नमी अधिक होने के कारण बैक्टीरिया और वायरस तेजी से फैलते हैं। यही वजह है कि इस मौसम में सर्दी-जुकाम, वायरल बुखार, डेंगू, मलेरिया, फंगल इंफेक्शन और पेट से जुड़ी बीमारियों के मामले बढ़ जाते हैं। अक्सर छोटी-छोटी लापरवाहियां लोगों को बीमार बना देती हैं। इसलिए एक्सपर्ट इस मौसम में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह देते हैं।

साफ और उबला हुआ पानी पिएं

बारिश के मौसम में जल स्रोत आसानी से दूषित हो सकते हैं। ऐसे पानी में बैक्टीरिया, वायरस और परजीवी मौजूद होने की आशंका रहती है। इससे डायरिया, टाइफाइड, हैजा और पेट के इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए हमेशा उबला हुआ, फिल्टर किया हुआ या पैक्ड पानी ही पीना चाहिए। यात्रा के दौरान भी पानी की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें।

बाहर का खाना खाने से बचें

मानसून में खुले में बिकने वाला भोजन जल्दी खराब हो सकता है। मक्खियां और धूल-मिट्टी भोजन को दूषित कर देती हैं। इससे फूड पॉइजनिंग, उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे मौसम में ताजा, गर्म और घर का बना भोजन सबसे सुरक्षित विकल्प माना जाता है।

व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखें

अधिक नमी के कारण त्वचा पर फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। रोज स्नान करें, भीगे कपड़े तुरंत बदलें और हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोने की आदत अपनाएं। खासकर पैरों की उंगलियों, बगल और त्वचा की सिलवटों को साफ एवं सूखा रखना जरूरी है।

इम्यूनिटी बढ़ाने वाला आहार लें

बारिश के मौसम में रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ सकती है। ऐसे में विटामिन-सी युक्त फल, हरी सब्जियां और हल्का एवं ताजा भोजन लाभदायक होता है। अदरक, हल्दी और तुलसी जैसे प्राकृतिक खाद्य पदार्थ भी शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक माने जाते हैं।

मच्छरों से बचाव करें

बारिश के दौरान जगह-जगह पानी जमा होने से मच्छरों का प्रजनन तेजी से होता है। इससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। घर और आसपास पानी जमा न होने दें, मच्छरदानी का उपयोग करें तथा आवश्यकता पड़ने पर मच्छर भगाने वाले रिपेलेंट का इस्तेमाल करें। साफ-सफाई बनाए रखना ही सबसे प्रभावी बचाव है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।