शाकाहारियों के लिए प्रोटीन का खजाना: शरीर को बनाएंगे ऊर्जावान और मजबूत, डाइट में जोड़ें ये पांच चीजें

निवेदिता चंद|1 घंटा पहले
शरीर को बनाएंगे ऊर्जावान और मजबूत, डाइट में जोड़ें ये पांच चीजें

स्वस्थ शरीर और मजबूत मांसपेशियों के लिए प्रोटीन सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक माना जाता है। यह शरीर की कोशिकाओं के निर्माण, ऊतकों की मरम्मत करता है। ऊर्जा संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। आमतौर पर यह धारणा बनी हुई है कि पर्याप्त प्रोटीन केवल मांसाहारी भोजन से ही प्राप्त किया जा सकता है। पोषण विशेषज्ञों का कहना है कि कई शाकाहारी खाद्य पदार्थ भी प्रोटीन का उत्कृष्ट स्रोत हैं। यदि इन्हें संतुलित मात्रा में दैनिक आहार में शामिल किया जाए तो शरीर की प्रोटीन आवश्यकता आसानी से पूरी की जा सकती है।

शाकाहारी लोगों के बीच पनीर सबसे लोकप्रिय प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों में शामिल है। इसमें उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन, कैल्शियम और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। पनीर मांसपेशियों के विकास में सहायता करता है। लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है। यही कारण है कि फिटनेस के प्रति जागरूक लोग इसे अपने भोजन में प्रमुखता से शामिल करते हैं।

दाल से मिलता है प्रोटीन और फाइबर का संतुलन

भारतीय रसोई में दाल सदियों से पोषण का प्रमुख स्रोत रही है। मसूर, मूंग, उड़द और अरहर जैसी दालों में प्रोटीन के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में फाइबर भी पाया जाता है। दाल का नियमित सेवन शरीर को आवश्यक अमीनो एसिड उपलब्ध कराता है। डाइजेस्टिव सिस्टम को भी स्वस्थ बनाए रखता है। एक्सपर्ट इसे संतुलित भोजन का अनिवार्य हिस्सा मानते हैं।

सोया चंक्स को कहा जाता है प्रोटीन पावरहाउस

सोया चंक्स शाकाहारियों के लिए सबसे अधिक प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थों में गिने जाते हैं। इसमें मौजूद उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन मांसपेशियों के निर्माण और शरीर की रिकवरी में मदद करता है। यही कारण है कि जिम जाने वाले और खेल गतिविधियों से जुड़े लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करना पसंद करते हैं।

चना और राजमा भी हैं बेहतरीन विकल्प

चना और राजमा दोनों ही प्रोटीन तथा फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ हैं। ये शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करते हैं। वेट कंट्रोल में भी मददगार साबित होते हैं। इनके नियमित सेवन से पाचन बेहतर होता है। शरीर को आवश्यक पोषण मिलता है। इन्हें सलाद, करी या अंकुरित रूप में खाया जा सकता है।

मूंग स्प्राउट्स बढ़ाते हैं पोषण मूल्य

अंकुरित मूंग को संपूर्ण पोषण का उत्कृष्ट स्रोत माना जाता है। इसमें प्रोटीन के अलावा विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट भी प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। नाश्ते में मूंग स्प्राउट्स का सेवन शरीर को दिनभर सक्रिय और ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करता है।

प्रोटीन की कमी से बढ़ सकती हैं स्वास्थ्य समस्याएं

एक्सपर्ट्स के अनुसार शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर कमजोरी, थकान, मांसपेशियों में क्षय, बाल झड़ना और रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसके अलावा बार-बार भूख लगना और शारीरिक क्षमता में गिरावट भी प्रोटीन की कमी के संकेत हो सकते हैं। ऐसे में संतुलित और प्रोटीन युक्त शाकाहारी आहार को जीवनशैली का हिस्सा बनाना आवश्यक है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि पनीर, दाल, सोया चंक्स, चना, राजमा और मूंग स्प्राउट्स जैसे खाद्य पदार्थों को नियमित भोजन में शामिल करें। जिससे शाकाहारी लोग भी बिना किसी कठिनाई के अपनी प्रोटीन जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। स्वस्थ जीवनशैली बनाए रख सकते हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।