स्ट्रांग डाइजेशन और दिनभर एनर्जी: खाली पेट खाएं ये चीजें, एक्सपर्ट्स ने बताए फायदे

निवेदिता चंद|41 मिनट पहले
खाली पेट खाएं ये चीजें, एक्सपर्ट्स ने बताए फायदे

आज की व्यस्त जीवनशैली में लोग अक्सर अपनी खानपान की आदतों पर ध्यान नहीं दे पाते, जिसका सीधा असर उनकी सेहत पर पड़ता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि सुबह खाली पेट क्या खाया जाए और किन चीजों से बचा जाए। यह शरीर के पाचन तंत्र, ऊर्जा स्तर और रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित करता है। सही चीजों का सेवन शरीर को दिनभर एक्टिव बनाए रखने में मदद करता है, जबकि गलत खानपान गैस, एसिडिटी, कब्ज और पेट संबंधी कई समस्याओं को जन्म दे सकता है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक सुबह खाली पेट गुनगुना पानी और नींबू का सेवन शरीर के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। गुनगुना पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है। नींबू में मौजूद विटामिन-सी पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और वजन नियंत्रित रखने में भी सहायता मिलती है। इसी तरह रातभर भिगोए गए बादाम सुबह खाने से शरीर को भरपूर पोषण मिलता है। यह मस्तिष्क की कार्यक्षमता और याददाश्त बढ़ाने में मदद करता है तथा शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है।

खाली पेट खाएं ये चीजें, एक्सपर्ट्स ने बताए फायदे

भिगी किशमिश और आंवला भी सेहत के लिए फायदेमंद

डॉक्टरों का कहना है कि भिगी किशमिश खाली पेट खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने और खून को साफ रखने में मदद मिलती है। यह कब्ज और पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी लाभकारी मानी जाती है। वहीं आंवला इम्युनिटी बढ़ाने के साथ त्वचा, बाल और आंखों के स्वास्थ्य के लिए बेहद उपयोगी है। एक्सपर्ट्स के अनुसार आंवला शरीर को ठंडक देने और पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाए रखने में भी सहायक होता है।

खाली पेट खाएं ये चीजें, एक्सपर्ट्स ने बताए फायदे

खाली पेट चाय-कॉफी और कोल्ड ड्रिंक से बचने की सलाह

हेल्थ एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि खाली पेट चाय या कॉफी पीने की आदत शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। इससे पेट में एसिडिटी, गैस और सिरदर्द जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। लगातार ऐसा करने से पेट की अंदरूनी परत प्रभावित होती है और पाचन तंत्र कमजोर पड़ सकता है। इसी तरह खाली पेट कोल्ड ड्रिंक पीने से पाचन प्रक्रिया धीमी हो सकती है और मोटापे का खतरा बढ़ सकता है।

खाली पेट खाएं ये चीजें, एक्सपर्ट्स ने बताए फायदे

टमाटर और अत्यधिक खट्टे फलों का न करें सेवन

डॉक्टरों ने यह भी सलाह दी है कि टमाटर और अत्यधिक खट्टे फलों का सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए। इनमें एसिड की मात्रा अधिक होने के कारण पेट में जलन, अम्लता और गैस की समस्या हो सकती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सुबह की शुरुआत हल्के, पौष्टिक और संतुलित आहार से करनी चाहिए, ताकि शरीर स्वस्थ रहे और दिनभर ताजगी बनी रहे।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।