दिन भर ऑफिस में बैठने से अकड़ जाता है शरीर: एक चम्मच तिल के सेवन से पाये दर्द से छुटकारा, हड्डियां होंगी मजबूत

आजकल की तेज रफ्तार जिंदगी में अपने लिए समय निकाल पाना मुश्किल होता जा रहा हैं। ऑफिस में लगातार बैठकर काम करने से कमर, गर्दन और कंधो में दर्द होने लगता हैं। जिससे छुटकारा पाने के लिए हम पेनकिलर का सहारा लेने लगते हैं। यह सहारा हमारी आदत में शामिल हो जाती है, जो हमारे शरीर को भारी नुकसान पहुंचाती हैं।
शरीर को जरूरी पोषक तत्व न मिलना, कम एक्सरसाइज या व्यायाम न करना, बढ़ती उम्र के हिसाब से खान-पान का ख्याल न रखना और घंटो बैठकर लगातार काम करने से यह समस्या हर घर में आम हो गई हैं। जिससे हम मानसिक और शारीरिक रूप से थक जाते हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सहारा आयुर्वेद का होता है। जो प्राकृतिक रूप से हमारे दर्द को जड़ से खत्म कर देता हैं। आयुर्वेद में रोजाना एक चम्मच तिल का सेवन करने से हमारे शरीर को नई ऊर्जा के साथ-साथ दर्द से भी छुटकार मिल जाता हैं।
पोषक तत्वों का खजाना है एक चम्मच तिल
पोषक तत्वों का खजाना माने जाने वाले तिल आपकी हड्डियों और जोड़ों को अंदर से मजबूत बनाता हैं। तिल में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में होता है। यह बोन डेंसिटी बढ़ाकर उन्हें इतना मजबूत बना देता है कि फ्रैक्चर और कमजोरी का खतरा टल जाता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और ओमेगा फैटी एसिड जोड़ों की सूजन को कम करने का काम करते हैं। अगर आपको गठिया या कोई पुराना दर्द है, तो तिल के सेवन से वह धीरे-धीरे कम होने लगता है। तिल खाने से शरीर में खून का बहाव बेहतर होता है। इससे आपके जोड़ों तक सही पोषण पहुंचता है और उनकी अकड़न दूर होती है। तिल में मौजूद प्रोटीन आपकी मांसपेशियों की ताकत को बढ़ाता है, जिससे आपके कमजोर जोड़ों को एक बेहतरीन सपोर्ट मिलता है। फाइबर से भरपूर होने के कारण तिल आपके हाजमे को भी ठीक रखता है। जब पाचन सही रहता है, तो शरीर सभी जरूरी पोषक तत्वों को आसानी से सोख लेता है।
खाली पेट और मालिश करने से मिलते है जबरजस्त फायदे
जब किसी चीज को सही तरीके से खाया जाए या इस्तेमाल किया जाए, फायदा तभी मिलता हैं। तिल का सेवन करने का सबसे अच्छा तरीका है कि सुबह खाली पेट एक चम्मच भुने हुए तिल को गुनगुने पानी या फिर शहद के साथ खाएं। इससे शरीर का लचीलापन बढ़ता है। अगर आप चाहें तो इसे अपने रोजाना के सलाद, एक कटोरी दही या फिर सब्जी में भी मिलाकर खा सकते हैं। खाने के अलावा, अगर आप गुनगुने तिल के तेल से अपने जोड़ों की रोजाना मसाज करते हैं, तो थकान, सूजन और दर्द में आराम मिलता है।
डॉक्टर की सलाह के साथ मात्रा का भी रखें ख्याल
एक दिन में एक चम्मच से ज्यादा तिल का सेवन न करें। अगर आपको किसी तरह की एलर्जी है या आप किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, तो इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना किसी नुकसान के, एकदम नेचुरल तरीके से अपने जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आज से ही एक चम्मच तिल का सेवन करना शुरू करें।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।









