बढ़ता मोटापा बना युवाओं की चिंता: सही डाइट के बावजूद क्यों बढ़ रहा है वजन? एक्सपर्ट से जानें कारण और बचाव

निवेदिता चंद|14 अप्रैल 2026
 सही डाइट के बावजूद क्यों बढ़ रहा है वजन? एक्सपर्ट से जानें कारण और बचाव

आजकल बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान के कारण लोगों में वजन बढ़ने की समस्या तेजी से बढ़ रही है। जंक फूड का बढ़ता सेवन और व्यायाम की कमी इसके मुख्य कारण माने जा रहे हैं। कुछ लोगों का तो यह भी कहना है कि सही डाइट लेने के बावजूद अचानक उनका वजन पांच से दस किलो तक बढ़ जाता है। समय रहते यदि इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, तो एक बड़ा वर्ग मोटापे से ग्रसित हो सकता है, जो आने वाले वर्षों में एक बड़ी स्वास्थ्य चुनौती बन सकता है।

भारत में हाल ही में किए गए एक सर्वे के अनुसार, करीब 24 प्रतिशत महिलाएं और 23 प्रतिशत पुरुष बढ़ते वजन और मोटापे से परेशान हैं। इससे डायबिटीज, हृदय रोग और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस विषय पर वाराणसी की 'रेखाज डाइट क्लिनिक' की फाउंडर और न्यूट्रिशनिस्ट रेखा गुप्ता बताती हैं कि कभी-कभी हम सही डाइट और एक्सरसाइज के बाद भी मोटापे और बीमारियों से परेशान रहते हैं; इसे गंभीरता से समझने और समय पर ध्यान देने की जरूरत है।

वजन नियंत्रित करने के प्रभावी तरीके...

जंक फूड को कहें ना

हम अक्सर अनजाने में रोजाना जंक फूड का सेवन करते हैं। समोसे, मैगी, नूडल्स और अन्य तले हुए खाद्य पदार्थ शरीर में चर्बी बढ़ाते हैं और बीमारियों को न्योता देते हैं। इसलिए ज्यादा तेल और बाहरी चीजों से बचें।

नियमित व्यायाम

वजन को नियंत्रित करने के लिए रोजाना एक्सरसाइज और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

संतुलित और सुपाच्य भोजन

रोजाना हेल्दी डाइट लें। अपने भोजन में ज्यादा से ज्यादा उबले हुए अनाज और फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का प्रयोग करें।

पर्याप्त नींद लें

स्वस्थ रहने के लिए सात से आठ घंटे की गहरी नींद बहुत जरूरी है। मोटापे का एक बड़ा कारण नींद की कमी भी है। देर रात तक जागकर मोबाइल का इस्तेमाल करना तनाव पैदा करता है, जिससे वजन तेजी से बढ़ता है।

शहरों में मोटापा ज्यादा हावी

विशेषज्ञों का मानना है कि गांवों की तुलना में शहरों में मोटापा ज्यादा हावी है। एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत के शहरी क्षेत्रों में करीब 7.3 करोड़ लोग 'ओवरवेट' की समस्या से प्रभावित हैं। देर रात तक स्क्रीन का उपयोग, कम शारीरिक सक्रियता और अनियमित भोजन की आदतें इसमें अहम भूमिका निभाती हैं। एक अध्ययन में पाया गया है कि देर रात तक मोबाइल चलाने वालों में मोटापे का खतरा काफी ज्यादा होता है।

डॉक्टरों के अनुसार, बढ़ता वजन केवल बाहरी रूप से ही नहीं, बल्कि शरीर के अंदर भी कई गंभीर समस्याएं पैदा करता है। इससे कम उम्र में ही फैटी लीवर, डायबिटीज और थायराइड जैसी बीमारियां होने लगती हैं। नियमित व्यायाम और संतुलित भोजन ही वजन को नियंत्रित रखने का एकमात्र स्थायी समाधान है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।