पुलिसकर्मी ने युवक को मारा थप्पड़: जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश, पुलिस बोली- अभद्रता पर किया बल प्रयोग

आजमगढ़|29 जून 2026
जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश,  पुलिस बोली- अभद्रता पर किया बल प्रयोग

कोतवाली क्षेत्र में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों और एक युवक के बीच हुई हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में पुलिसकर्मी युवक को थप्पड़ मारते और उसे जबरन पुलिस वाहन में बैठाने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं। घटना को लेकर चर्चा तेज है। वहीं, पुलिस का कहना है कि युवक ने पुलिस टीम के साथ अभद्रता की थी। नव्य जागरण इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

जानकारी के अनुसार, घटना कोतवाली क्षेत्र के ठंडी सड़क मोहल्ले की है। वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी युवक से यह कहते हुए सुनाई देता है कि, "तुम मुझे फोन करके गाली दोगे?" इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। इसके बाद पुलिसकर्मी ने युवक को थप्पड़ मारे और उसे कोतवाली ले जाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस ने बताई यह वजह

सीओ सिटी शुभम तोदी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ बैंक कर्मचारियों के बीच नशे की हालत में विवाद हुआ था। सूचना मिलने पर यूपी-112 की टीम मौके पर पहुंची। जहां एक व्यक्ति ने पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए उसे कोतवाली ले आई। सभी संबंधित लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई शहर कोतवाली पुलिस द्वारा की जा रही है। यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब पांच दिन पहले दीदारगंज थाना प्रभारी का भी एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें ताजिया को लेकर हुए विवाद के दौरान एक युवक को थप्पड़ मारते हुए देखा गया था।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।