आजमगढ़ में डंपर की टक्कर से महिला की मौत: हादसे में भाई और भतीजी गंभीर, दर्शन के लिए मंदिर जा रहा था परिवार

आजमगढ़|2 घंटे पहले
हादसे में भाई और भतीजी गंभीर, दर्शन के लिए मंदिर जा रहा था परिवार

मेंहनगर थाना क्षेत्र में मां पल्हना देवी के दर्शन के लिए निकले एक परिवार की यात्रा दर्दनाक हादसे में बदल गई। पवनी कला गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार 29 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसका भाई और भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, दुर्घटना के बाद भागने की कोशिश कर रहे डंपर चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

तहबरपुर थाना क्षेत्र के ददरा गांव निवासी निशा प्रजापति पत्नी राजबली प्रजापति अपने भाई शकल दीप प्रजापति, 15 वर्षीय भतीजी प्रिया प्रजापति और एक साल की बेटी के साथ बाइक से मां पल्हना देवी के दर्शन करने जा रही थीं। मेंहनगर थाना क्षेत्र के पवनी कला गांव के समीप पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद निशा सड़क पर गिर गईं और डंपर की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में शकल दीप और प्रिया गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक वर्षीय बच्ची सुरक्षित है।

कुछ दिन बाद लौटने वाली थीं ससुराल

परिजनों ने बताया कि निशा करीब 20 दिन पहले ससुराल से मायके आई थीं और कुछ दिनों बाद वापस लौटने वाली थीं। इससे पहले उन्होंने मां पल्हना देवी के दर्शन करने की इच्छा जताई थी, लेकिन रास्ते में ही हादसा हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।