साधना को आईएएस समझ युवक ने कर ली शादी: अब मांग रही 40 लाख की रंगदारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बरेली|
अब मांग रही 40 लाख की रंगदारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

फरीदपुर पुलिस ने फर्जी आईएएस बनकर युवक से शादी करने और 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली साधना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसने इंटरनेट मीडिया पर खुद को आईएएस बताकर युवक को झांसे में लिया था और फिर शादी की। कुछ महीने पहले युवक पता चल कि साधना ने झूठ बोलकर उससे धोखे से शादी कर ली। अब 40 लाख रूपये की मांग कर रही हैं। युवक की तहरीर पर साधना को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

साधना ने खुद को आईएएस बताकर अभिषेक कुमार को जाल में फंसा लिया। उनसे शादी कर रुतबा दिखाने लगी। 40 लाख रुपये की मांग कर डाली। सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कुछ दिन पहले फर्जी आईएएस विप्रा शर्मा ने भी बहनों के साथ रौब दिखाकर दर्जनों लोगों से रुपये एठे थे।

पीजी की पढ़ाई के बाद पोस्ट करने लगी थी अ​धिकारी बन फोटो

बदायूं निवासी साधना के पिता खेती करते हैं। एक भाई बेंगलुरु में क्लीनिक संचालित करता है। दूसरा भाई बदायूं में निजी फर्म में नौकर है। परास्नातक की पढ़ाई के बाद साधना ने खुद को आईएएस अधिकारी बताकर फोटो प्रसारित करने शुरू कर दिए। पिछले वर्ष अभिषेक कुमार का फेसबुक के जरिये संपर्क हुआ और फिर शादी हो गई।

झूठे मुकदमे में फंसाने की दी धमकी

साधना की बातों में आकर अभिषेक ने शादी का प्रस्ताव रखा। कुछ समय बाद दोनों परिवारों की सहमति से उनकी शादी हो गई। अभिषेक ने पुलिस को बताया कि कुछ महीने बाद पता चला कि साधना ने फर्जीवाड़ा किया। विरोध करने पर वह धमकाने लगी। कहा कि झूठे मुकदमे में फंसा देगी। बदायूं में क्लीनिक खोलने के लिए 40 लाख रुपये मांग करने लगी। रुपये नहीं देने पर गला दबाकर हत्या का प्रयास किया था।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।