आधुनिक वॉकवे, लैंडस्केप गार्डन और बेहतरीन सेल्फी पॉइंट्स करते हैं अट्रैक्ट: वर्क स्ट्रेस मिटाने व सेलिब्रेशन के लिए लोगों की पहली पसंद बना नौका विहार पार्ट-2, सुविधाएं डेवलप करने के लिए कैमरे से स्टडी करेगा जीडीए

गोरखपुर|31 मार्च 2026
वर्क स्ट्रेस मिटाने व सेलिब्रेशन के लिए लोगों की पहली पसंद बना नौका विहार पार्ट-2, सुविधाएं डेवलप करने के लिए कैमरे से स्टडी करेगा जीडीए

गोरखपुर का तेजी से विकास हो रहा है। अब शहर विभिन्न सुविधाओं से सुसज्जित होकर मेट्रो सिटीज की लिस्ट में शामिल होने की ओर आगे बढ़ रहा है। नतीजा लोगों के रहन-सहन व पसंद में भी तेजी से परिवर्तन हो रहा है। गोरखपुर शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों व आस-पास के जिलों के लोग काम से ब्रेक मिलने पर मनोरंजन को अपने जीवन का हिस्सा बना रहे हैं। इसके लिए वे बाहर खाने व टूरिस्ट स्पॉट पर घूमने को प्राथमिकता दे रहे हैं। गोरखपुर विकास प्राधिकरण भी अब लोगों को अच्छा एहसास देने के लिए शहर के पिकनिक स्पॉट को संवारने में जुटा है। इसका सबसे खूबसूरत उदाहरण नौका विहार पार्ट-2 है। शहर के दक्षिण-पूर्वी छोर पर बनाया गया नौका विहार पार्ट-2 अब लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बन गया है। यहां के नजारों का लुत्फ उठाने के लिए शहरवासियों के अलावा आस-पास के जिलों से हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। नौका विहार पार्ट-2 का आकर्षण कुछ ऐसा है कि यहां लगे विभिन्न श्रृंगार के पौधों की महक, बागवानी कला से बनाई गई प्राकृतिक संरचनाएं ताल की लहरों के बीच एक नया अनुभव देती हैं। यहां पहुंचने वाले पर्यटक शाम के समय ब्राजीलियन घास पर बैठकर प्रकृति के वास्तविक स्वरुपों का आनंद लेते हैं। इस मनोहारी स्थान को कुछ इस प्रकार सजाया गया है कि इसमें लगाए गए मनोकामिनी, एकजोरा, गगन बेलिया, गुलमोहर, बकेर, मोसाण्डा, चांदनी केरी, त्रिकोमा, एरिका और चाईनीज पॉम के पौधे मानों कितने पुराने वन क्षेत्र के दर्शन करा रहे हैं।

वर्क स्ट्रेस मिटाने व सेलिब्रेशन के लिए लोगों की पहली पसंद बना नौका विहार पार्ट-2, सुविधाएं डेवलप करने के लिए कैमरे से स्टडी करेगा जीडीए
वर्क स्ट्रेस मिटाने व सेलिब्रेशन के लिए लोगों की पहली पसंद बना नौका विहार पार्ट-2, सुविधाएं डेवलप करने के लिए कैमरे से स्टडी करेगा जीडीए

लव बर्ड्स का फेवरेट ठिकाना

सुबह के समय जहां यह स्थान टहलने व एक्सरसाइज करने वाले लोगों से भरी रहती है तो वहीं दिन व शाम के समय लव बर्ड्स का फेवरेट ठिकाना नौका विहार पार्ट-2 ही होता है। यहां की खूबसूरती का आलम यह है कि एक बार यहां पहुंचने के बाद लोग इसे अपना फेवरेट पिकनिक स्पॉट बना ले रहे हैं। अपने आधुनिक वॉकवे, लैंडस्केप गार्डन और बेहतरीन सेल्फी पॉइंट्स के लिए मशहूर इस पिकनिक स्पॉट का निर्माण जल निगम ने किया है। लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए अब इसकी देख-रेख का जिम्मा गोरखपुर विकास प्राधिकरण उठा रहा है। नौका विहार पार्ट-2 की खूबसूरत चमक कुछ ऐसी है कि लोग बर्थडे हो या प्री-वेडिंग सूट या फिर कोई अन्य सेलिब्रेशन पहली प्राथमिकता इसी स्थान को देते हैं।

ताल फेसिंग होने से खूबसूरती बढ़ी

देवरिया के भलुअनी से आए सुमित पांडेय ने बताया कि दोस्त की तारीफ सुनकर यहां घूमने आया हूं। यहां आने से पहले मेरे मन में जो अभिलाषा थी, यह जगह उससे भी हजार गुना खूबसूरत है। गोरखपुर जिला प्रशासन को ऐसी नायाब जगह विकसित करने के लिए धन्यवाद। पर्यटक त्रषिकेश प्रजापति ने कहा कि ताल फेसिंग होने के चलते यहां की खूबसूरती में चार चांद लग गए हैं। मैं अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने यहीं आऊंगा। परिवार के साथ घूमने आए देवरिया के रतन गुप्ता ने कहा कि मैं कई सालों से गोरखपुर के विभिन्न स्थानों पर घूमने आ रहा हूं, लेकिन आज तक ऐसा कोई स्थान नहीं देखा था। यहां की खूबसूरती कुछ ऐसी है कि बार-बार यहां आने का मन करता है। शहर के कारोबारी मोहम्मद शमीम ने बताया कि जब काम से मन उब जाता है तो कुछ देर के लिए यहां चला आता हूं। प्राकृतिक एहसास से पूरी थकान मिट जाती है। नौका विहार घूमने आए समीर ने बताया कि बाकी जगहों पर भीड़ इतनी होती है कि चलना मुश्किल रहता है। लेकिन यहां बैठने व सेल्फी लेने के बेहतरीन इंतजाम किए गए हैं। यह जगह वाकई कमाल की है।

सुरक्षा के लिए बढ़ाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

नौका विहार पार्ट-2 में लगातार बढ़ रही पर्यटकों की संख्या से जीडीए काफी उत्साहित है। जीडीए अधिकारियों के मुताबिक पर्यटन स्थल को सुरक्षित बनाने के लिए अब यहां चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। 1800 मीटर लंबे नौका विहार पार्ट-2 की निगरानी 35 हाई रेजोल्यूशन कैमरों से की जाएगी। एक अप्रैल से कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। इसके बाद जीडीए इन कैमरों से पर्यटकों की पसंद, नापसंद का भी अध्ययन करेगा, जिससे भविष्य में सुविधाएं विकसित करने में मदद मिलेगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।