लखनऊ झोपड़ी अग्निकांड; दो मासूम बच्चियों के शव बरामद: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश, अपनों की तलाश में भटकते लोग

लखनऊ|
 उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश, अपनों की तलाश में भटकते लोग

लखनऊ के रिंग रोड किनारे अवैध झोपड़ियों में बुधवार को लगी भीषण आग के बाद गुरुवार को भी हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो सके। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है, लेकिन मलबे में अब भी लोगों के फंसे होने की आशंका के चलते पुलिस और राहत टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

राहत कार्य के दौरान मलबे से दो मासूम बच्चियों के शव बरामद होने से इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। गाजीपुर सर्किल के एसीपी ए. विक्रम सिंह के अनुसार, ये शव बाराबंकी के रामसनेही घाट क्षेत्र के काशीपुरवा निवासी सतीश की बेटियों के हैं।

आग में जिंदा जलीं बच्चियां

मृतकों में दो वर्षीय श्रुति और दो माह की एक शिशु शामिल है। दोनों बच्चियां आग की चपेट में आकर जिंदा जल गईं। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

लापता लोगों की तलाश जारी

घटना के बाद से ही कई लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और राहत टीमें मलबा हटाकर हर संभावित स्थान पर तलाशी अभियान चला रही हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति अंदर फंसा न रह जाए।

खाक हुए आशियानों में तलाशते नजर आए लोग

आग बुझने के बाद भी गुरुवार सुबह से ही प्रभावित परिवार अपने जले हुए घरों में सामान की तलाश करते नजर आए। हालांकि, ज्यादातर लोगों को सिर्फ राख और मलबा ही हाथ लगा।

घटनास्थल पर मौजूद दमकल विभाग की टीम
घटनास्थल पर मौजूद दमकल विभाग की टीम

मौके पर तैनात रहीं दमकल टीमें

आग पूरी तरह बुझने के बावजूद मलबे में सुलगती चिंगारियों को देखते हुए दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर तैनात रहीं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

उच्च स्तरीय जांच के आदेश

घटना को गंभीरता से लेते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पूरे मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। प्रशासन आग लगने के कारणों और लापरवाही के पहलुओं की जांच कर रहा है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।