सैलून मैनेजर सुसाइड केस में बड़ा एक्शन: लखनऊ में बिल्डर के ऑफिस पर चला बुलडोजर, आरोपियों पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित

लखनऊ में चर्चित सुसाइड मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। पुलिस ने आरोपियों पर शिकंजा कस दिया है। बिल्डर के ऑफिस पर बुलडोजर चला है। यह कार्रवाई शालीमार वन वर्ल्ड के पास की गई है। अवैध हिस्से को ध्वस्त कर दिया गया है। पुलिस ने एलडीए की मदद से कार्रवाई पूरी कराई है।
पुलिस ने निर्माणाधीन अपार्टमेंट की जांच शुरू कराई है। ऑफिस और बिल्डिंग सील करने की तैयारी हुई है। इसके लिए एलडीए को पत्र भेजा गया है। अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद अगला एक्शन होगा। पुलिस ने सभी आरोपियों पर इनाम रखा है। हर आरोपी पर 25 हजार रुपये घोषित हुए है। पुलिस लगातार दबिश दे रही है। बाराबंकी, गोरखपुर और देवरिया में तलाश जारी है। कुल तीन टीमें गिरफ्तारी में लगी हैं। फरार आरोपियों पर दबाव लगातार बढ़ाया जा रहा है।
आत्महत्या से पहले बनाया था वीडियो
डीसीपी पूर्वी डा. दीक्षा शर्मा ने पूरी जानकारी दी। गोरखपुर कैंट निवासी रतना सिंह (32) सैलून मैनेजर थीं। वह मानसून सैलून में काम करती थीं। सोमवार रात (11 मई) को उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। घटना उनके फ्लैट में हुई थी। आत्महत्या से पहले उन्होंने वीडियो बनाया। वीडियो में कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए है। रतना ने वीडियो में कई नाम लिए थे। उन्होंने बिल्डर शरद सिंह को जिम्मेदार बताया है। शरद की पत्नी पल्लवी का भी नाम लिया है और मंगलनाथ यादव और वैशाली पर भी आरोप लगाए है। वीडियो सामने आने के बाद मामला गरमा गया है।
पिता ने दर्ज कराया मुकदमा
रतना के पिता ने पुलिस में शिकायत दी। उन्होंने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। जांच में कई अहम साक्ष्य मिले। पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी। शुक्रवार को पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया था। शरद सिंह से जुड़े कारोबार सील किए गए। विरासत होटल और सैलून बंद कराए गए। दूसरे व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भी कार्रवाई हुई।
लग्जरी गाड़ियां बनीं केस प्रॉपर्टी
पुलिस ने कई गाड़ियों को भी कब्जे में लिया है। स्विफ्ट, स्कॉर्पियो एन और वोल्वो शामिल हैं। इन सभी वाहनों को केस प्रॉपर्टी बनाया गया। पुलिस ने उन्हें सीज कर लिया है। गोमती नगर विस्तार पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इंस्पेक्टर गोमती नगर विस्तार सुधीर अवस्थी ने बताया कि फरार आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी हुआ है। पुलिस अब गिरफ्तारी की तैयारी में जुटी है। मामले को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट दिख रहा है।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।










