बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन: मायावती ने दी श्रद्धांजलि, दिल्ली में चल रहा था कैंसर का इलाज

लखनऊ|06 अगस्त 2026
मायावती ने दी श्रद्धांजलि, दिल्ली में चल रहा था कैंसर का इलाज

बलिया के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक उमाशंकर सिंह का निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार सुबह उनका पार्थिव शरीर लखनऊ स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए लाया गया। जहां बसपा सुप्रीमो मायावती समेत कई नेताओं और समर्थकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उनके पैतृक गांव बलिया के खनवर में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अंतिम दर्शन के दौरान बसपा प्रमुख मायावती ने उमाशंकर सिंह के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी पार्टी पूरे परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि उमाशंकर सिंह के बेटे को राजनीति में आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी वह स्वयं निभाएंगी और परिवार का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

लगातार तीन बार बने विधायक

उमाशंकर सिंह ने रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार जीत दर्ज कर मजबूत जनाधार कायम किया था। क्षेत्र में उनकी पहचान एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में रही। उनका जन्म दो जनवरी 1971 को बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र के खनवर गांव में हुआ था। उनके पिता घुराहु सिंह भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी थे।

कई नेताओं ने जताया शोक

बसपा सुप्रीमो मायावती के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने उमाशंकर सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर शोक संदेश जारी कर दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।