लखनऊ से अबूधाबी की सीधी विमान सेवा शुरू: पहली फ्लाइट में 80 यात्रियों ने भरी उड़ान, तीन दिन संचालित रहेगी सेवा

लखनऊ|1 घंटा पहले
पहली फ्लाइट में 80 यात्रियों ने भरी उड़ान, तीन दिन संचालित रहेगी सेवा

एअर इंडिया एक्सप्रेस ने 16 जुलाई 2026 से लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबूधाबी के लिए अपनी सीधी दैनिक विमान सेवा शुरू कर दी है। इस रूट पर पहली फ्लाइट में 80 यात्रियों ने उड़ान भरी। यह सेवा सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी। इस नई हवाई सेवा के शुरू होने से उत्तर प्रदेश और खाड़ी देशों के बीच अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी काफी मजबूत होगी।

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अबूधाबी के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई सीधी उड़ान गुरुवार को शुरू हो गई। जबकि अभी तक इंडिगो की अबूधाबी के लिए उड़ान संचालित होती है। इससे यात्रियों की आवाजाही आसान होगी।

यात्रियों को मिले दो विकल्प

अब तक लखनऊ और अबूधाबी के बीच केवल इंडिगो एयरलाइंस की ही सीधी उड़ान संचालित हो रही थी। एअर इंडिया एक्सप्रेस की इस नई शुरुआत के बाद, यात्रियों के पास अब दो प्रमुख एयरलाइनों में से चुनने का विकल्प होगा। इससे यात्रियों को किराए में प्रतिस्पर्धा, पसंदीदा समय का चयन और बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।यह सीधी उड़ान व्यवसायियों, नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और खाड़ी देशों में रहने वाले भारतीय प्रवासियों के लिए समय और पैसे दोनों की बचत करने वाली साबित होगी।

अधिकारियों ने केक काटकर किया शुभारंभ

एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स-901 गुरुवार को लखनऊ से अबूधाबी के लिए रवाना हुई। इस मौके पर एयरपोर्ट और एयरलाइन अधिकारियों ने केक काटकर औपचारिक शुभारंभ किया। पहली उड़ान में 80 से अधिक यात्रियों ने यात्रा की। यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी।

मजबूत होगा हवाई संपर्क

प्रतीकात्मक रूप से पहले यात्री को बोर्डिंग पास सौंपकर सेवा का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस नई सेवा से उत्तर प्रदेश और संयुक्त अरब अमीरात के बीच हवाई संपर्क मजबूत होगा। लखनऊ से आबूधाबी के लिए उड़ान संख्या आईएक्स-901 दोपहर सवा तीन बजे रवाना होकर शाम पौन छह बजे अबूधाबी पहुंचेगी। वापसी में अबूधाबी से विमान संख्या आईएक्स-902 शाम पौने सात बजे उड़ान भरकर रात लखनऊ में लैंड करेगा।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।