पुलिस भर्ती परीक्षा से लौट रहे बाप-बेटे को डंपर ने रौंदा: मौके पर हुई मौत, कानपुर से लौट रहे थे घर

लखनऊ|09 जून 2026
मौके पर हुई मौत, कानपुर से लौट रहे थे घर

राजधानी के बंथरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और पुत्र की मौत हो गई। दोनों कानपुर से उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा देकर वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। जबकि परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान इटौंजा थाना क्षेत्र के भगौतापुर निवासी 55 वर्षीय कमलेश कुमार त्रिवेदी और उनके 21 वर्षीय बेटे अखिल त्रिवेदी के रूप में हुई है। कमलेश गांव में पान की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह अपने बेटे अखिल को उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा दिलाने कानपुर गए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे।

पीछे से आए डंपर ने मारी टक्कर

जब दोनों बंथरा थाना क्षेत्र स्थित आजाद गेस्ट हाउस के पास कानपुर रोड से गुजर रहे थे, तभी पीछे से तेज गति से आए एक डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े और डंपर उन्हें रौंदते हुए आगे निकल गया। जानकारी के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि दोनों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। घटना की सूचना राहगीरों ने तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

कमलेश त्रिवेदी के परिवार में उनकी पत्नी और बड़ा बेटा आकाश हैं। पिता और छोटे बेटे की एक साथ मौत से परिवार गहरे सदमे में है। पुलिस ने दोनों बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि फरार चालक की जल्द गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।