लखनऊ के जवाहर भवन की चौथी मंजिल पर आग: कार्यालय से सुरक्षित निकाले गए कर्मचारी, मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद

लखनऊ|
कार्यालय से सुरक्षित निकाले गए कर्मचारी, मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद

राजधानी के वीआईपी क्षेत्र स्थित जवाहर भवन में सोमवार सुबह आग लगने से दहशत मच गई। आग भवन की चौथी मंजिल पर स्थित खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यालय और कैंटीन में लगी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया।

आग लगते ही भवन में मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग के कारण भवन के ऊपरी हिस्से से धुएं का घना गुबार उठता दिखाई दिया। इससे आसपास के क्षेत्र में भी हलचल रही। दमकल कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए आग को फैलने से रोकने की कोशिश शुरू कर दी।

राहत एवं बचाव कार्य जारी

फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है और स्थिति पर प्रशासन की लगातार नजर बनी हुई है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।