लखनऊ में ईडी की बड़ी कार्रवाई: तीन शहरों के नौ ठिकानों पर मारे छापे, दस्तावेजों और अन्य रिकार्डों की कर रही जांच

लखनऊ|
तीन शहरों के नौ ठिकानों पर मारे छापे, दस्तावेजों और अन्य रिकार्डों की कर रही जांच

फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने और उसे आगे पास करने के मामले में ED ने सोमवार तड़के बड़ी कार्रवाई शुरू की। अधिकारियों के अनुसार, प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट, 2002 के तहत मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में कुल नौ ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है।

ईडी के लखनऊ जोनल कार्यालय की टीम ने जम्बूद्वीप एक्सपोर्ट्स एंड इंपोर्ट्स लिमिटेड से जुड़े मामले में यह कार्रवाई की है। अधिकारियों के मुताबिक, संबंधित इकाई पर बिना माल की वास्तविक आवाजाही के फर्जी चालान और ई-वे बिल तैयार कर फर्जी आईटीसी बनाने और उसे आगे पास करने का आरोप है। ईडी की टीम दस्तावेजों और अन्य संबंधित रिकॉर्ड की जांच कर रही है। तलाशी के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कई फर्जी कंपनियों का खुलासा

जांच में कई फर्जी और कागजी कंपनियों के जरिये बड़े पैमाने पर सर्कुलर ट्रांजेक्शन, फंड की तेजी से लेयरिंग और नकदी निकासी का पता चला है। अधिकारियों के मुताबिक, जीएसटी अधिकारियों की जांच में 9.63 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट कथित तौर पर गलत तरीके से हासिल करने और 10.28 करोड़ रुपये का ITC आगे पास करने की बात सामने आई है।

कंपनियों में लेनदेन की खंगाली जा रही कड़ियां

अधिकारियों का कहना है कि इस पूरी प्रक्रिया से सरकारी खजाने को राजस्व का नुकसान हुआ। जांच एजेंसियों के मुताबिक, अवैध तरीके से हासिल की गई यह रकम प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत ‘अपराध से हुई कमाई’ के दायरे में आती है। ईडी अब फर्जी कंपनियों के नेटवर्क, लेनदेन और धन के प्रवाह की कड़ियां खंगाल रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।