यूपी में भूकंप के झटके महसूस हुए: लखनऊ में घरों व दफ्तरों से बाहर निकले लोग, गोंडा था भूकंप का केंद्र

लखनऊ|
लखनऊ में घरों व दफ्तरों से बाहर निकले लोग, गोंडा था भूकंप का केंद्र

यूपी की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। अचानक धरती हिलने से लोग सहम गए, कई इलाकों में लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकलकर खुले स्थानों पर चले गए। रिएक्टर स्केल पर भूकंप तीव्रता 3.7 मापी गई है, इसका केंद्र गोंडा जिले में बताया गया है।

7:32 बजे महसूस हुआ कंपन

शुक्रवार की सुबह सामान्य दिनचर्या के बीच 7:32 बजे के आसपास लखनऊ के कई हिस्सों में लोगों ने हल्का कंपन महसूस किया। कुछ सेकंड तक धरती हिलने का अहसास हुआ, हालांकि झटके तेज नहीं थे। ऊंची इमारतों में रहने वालों ने इसे अधिक स्पष्ट रूप से महसूस कि

या।

लखनऊ में घरों व दफ्तरों से बाहर निकले लोग, गोंडा था भूकंप का केंद्र

गोंडा में था भूकंप का केंद्र

भूगर्भ विज्ञान विभाग से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र गोंडा जिले में स्थित था। वहीं से निकलने वाली तरंगों का असर आसपास के जिलों के साथ लखनऊ तक पहुंचा। भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी तरह के बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

कोई जान-माल का नुकसान नहीं

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक फिलहाल कहीं से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान या किसी इमारत के क्षतिग्रस्त होने की सूचना नहीं मिली है। जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। भूकंप के झटकों के बाद कुछ देर के लिए लोगों में दहशत का माहौल जरूर रहा, लेकिन जल्द ही हालात सामान्य हो गए। विशेषज्ञों के अनुसार 3.7 तीव्रता का भूकंप सामान्य श्रेणी में आता है और इससे आमतौर पर बड़े नुकसान की आशंका नहीं होती, फिर भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।