यूपी नीट यूजी काउंसिलिंग: 12 अगस्त तक होगा रजिस्ट्रेशन, मेडिकल सीटों पर दाखिले का मौका

लखनऊ|07 अगस्त 2026
12 अगस्त तक होगा रजिस्ट्रेशन, मेडिकल सीटों पर दाखिले का मौका

उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी मेडिकल तथा डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों की राज्य कोटा सीटों पर प्रवेश के लिए नीट-यूजी 2026 की प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग शुक्रवार से शुरू हो गई है। अभ्यर्थियों को पंजीकरण के दौरान ही आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीएमई) ने समय सीमा का पालन करने की सलाह दी है।

डीजीएमई नेहा शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण और दस्तावेज अपलोड की प्रक्रिया 12 अगस्त दोपहर दो बजे तक चलेगी। वहीं पंजीकरण शुल्क और धरोहर (सिक्योरिटी) राशि 12 अगस्त की शाम पांच बजे तक जमा की जा सकेगी। काउंसिलिंग प्रदेश के सरकारी, निजी मेडिकल, डेंटल कॉलेजों और चिकित्सा विश्वविद्यालयों में संचालित एमबीबीएस एवं बीडीएस पाठ्यक्रमों की राज्य कोटा सीटों के लिए आयोजित की जा रही है।

वेबसाइट पर उपलब्ध सभी दिशा-निर्देश

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए काउंसिलिंग से संबंधित सभी दिशा-निर्देश और महत्वपूर्ण सूचनाएं यूपी नीट तथा डीजीएमई की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएंगी। किसी भी प्रकार की तकनीकी या अन्य समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 8189011696, 8189011697, 8189011698, 8189011699 और 8189011700 जारी किए गए हैं। छात्रों से निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी करने की अपील की गई है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।