महराजगंज में ओवरटेक के दौरान ट्रेलर से भिड़ी बाइक: हादसे में एक युवक की हालत गंभीर, गोरखपुर से नौतनवा जा रहे थे दोनों

महाराजगंज|
हादसे में एक युवक की हालत गंभीर, गोरखपुर से नौतनवा जा रहे थे दोनों

फरेंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के पास तेज रफ्तार और ओवरटेक के प्रयास में एक बाइक ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार गोरखपुर से नौतनवा की ओर जा रहे दो युवक बाइक से सफर कर रहे थे। फरेंदा सीएचसी के पास उन्होंने आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सामने चल रहे ट्रेलर से जा भिड़ी। जानकारी के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक उछलकर दूर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों घायलों की पहचान फरेंदा क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई है। इनमें एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य में सहयोग किया।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।