महराजगंज में स्वच्छता कर्मचारी एसोसिएशन की कार्यकारिणी गठित: सर्वसम्मति से चुने गए नए पदाधिकारी, समस्याओं और समाधान पर हुआ मंथन

महराजगंज में स्वच्छता कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन की नई जिला कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में पदाधिकारियों के चुनाव के साथ संगठन को मजबूत बनाने और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
विकास सभागार में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कार्मिकों की बैठक के दौरान स्वच्छता कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन प्रदेश अध्यक्ष एवं निर्वाचन अधिकारी आशीष मिश्रा ने किया। चुनाव में एके उपाध्याय को जिला संरक्षक, संतोष शुक्ला को जिलाध्यक्ष, मनोज प्रजापति को जिला महामंत्री और विनय कुमार शर्मा को जिला कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा योगेंद्र कनौजिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुधाकर मौर्या उपाध्यक्ष, अमित कुमार पांडे मंत्री, शुभम उपाध्याय संगठन मंत्री और अविनाश चतुर्वेदी मीडिया प्रभारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। शिव शंकर नाथ तिवारी, अंगद यादव, ऋषि कपूर पटेल और प्रदीप मणिक त्रिपाठी को कार्यकारी सदस्य बनाया गया।
संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन
नई कार्यकारिणी के गठन के बाद आयोजित बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) से जुड़े कार्मिकों की समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यों के हितों की रक्षा और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर कई प्रस्ताव भी पारित किए गए। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष पटेल सहित संगठन के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।









