महराजगंज में 12 जुलाई को होगा महापौधरोपण: 32 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य, विभागों और संस्थानों को सौंपी जिम्मेदारी

महाराजगंज|1 घंटा पहले
32 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य, विभागों और संस्थानों को सौंपी जिम्मेदारी

पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में 12 जुलाई को वृहद पौधरोपण महाअभियान चलाया जाएगा। प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अभियान के तहत जिले में करीब 32 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों को अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि महराजगंज को 32 लाख पौधारोपण का लक्ष्य मिला है। इसके लिए विभिन्न विभागों, ग्राम पंचायतों, नगर निकायों, विद्यालयों तथा अन्य सरकारी संस्थानों को अलग-अलग लक्ष्य आवंटित किए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को तय स्थानों पर समयबद्ध ढंग से पौधारोपण कराने और उसकी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

संरक्षण पर रहेगा विशेष जोर

प्रशासन के अनुसार अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनके संरक्षण और नियमित देखभाल की व्यवस्था भी सुनिश्चित करना है, ताकि भविष्य में ये पौधे बड़े वृक्ष बन सकें। वन विभाग सहित अन्य संबंधित विभाग पौधों की उपलब्धता, गड्ढों की तैयारी और रोपण स्थलों के चयन का कार्य पहले ही पूरा कर चुके हैं।

जनभागीदारी से अभियान को मिलेगी मजबूती

जिला प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, विद्यार्थियों और आम नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि जनसहभागिता से ही पौधरोपण अभियान सफल होगा और जिले में हरित आवरण बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को मजबूती मिलेगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।