महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर यूरिया तस्करी नाकाम: 40 बोरी खाद बरामद, 3 के खिलाफ केस दर्ज

महाराजगंज|1 घंटा पहले
40 बोरी खाद बरामद, 3 के खिलाफ केस दर्ज

भारत-नेपाल सीमा पर यूरिया की अवैध तस्करी रोकने के अभियान के तहत नौतनवा पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 40 बोरी यूरिया खाद बरामद की है। मामले में जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का मानना है कि खाद को अवैध रूप से नेपाल ले जाने की तैयारी थी।

पुलिस के अनुसार, 66वीं वाहिनी एसएसबी और नौतनवा पुलिस की टीम सीमा क्षेत्र में नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान आराजी सरकार उर्फ बैरिहअवा गांव के पास बॉर्डर रोड पर एक पिकअप वाहन को रोककर जांच की गई। तलाशी के दौरान वाहन से 40 बोरी यूरिया खाद बरामद हुई। चालक से परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए। लेकिन वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रथम दृष्टया मामला यूरिया की अवैध तस्करी का पाया गया।

कृषि अधिकारी की तहरीर पर केस दर्ज

जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह की तहरीर पर चालक दीपक कुमार निवासी कुसहा थाना कोल्हुई, वाहन स्वामी राजेश निवासी वार्ड संख्या-15 सरोजनी नगर थाना नौतनवा तथा सोनू यादव निवासी आराजी सरकार उर्फ बैरिहअवा थाना नौतनवा के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

सीमा पर बढ़ाई गई निगरानी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर खाद, खाद्यान्न और अन्य आवश्यक वस्तुओं की अवैध तस्करी रोकने के लिए लगातार संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि तस्करी में शामिल पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की विवेचना जारी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।