शहर में मौसम का बदला मिजाज: बादलों की आवाजाही से धूप से मिली राहत, जानें क्या है मौसम विभाग का अलर्ट

शहर में आज मौसम ने करवट ले ली है। सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं, जिससे लोगों को तेज धूप से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान लगभग 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
सिटी में आज का मौसम सुहाना बना हुआ है। बादलों की चादर ने आज धूप को पूरी तरह से ढका हुआ है। हालांकि बारिश की संभावना बनती नहीं दिख रही है। रामगढ़ ताल के किनारे पर भारी संख्या में लोग दिख रहे हैं। वे ताल के किनारों पर हवाओं का लुत्फ उठा रहे हैं, साथ ही भुट्टों का भी मजा ले रहे हैं। मौसम विभाग की तरफ से पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम के बदलते रुख को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। कुछ इलाकों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है, जिससे आने वाले कुछ दिनों तक तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।
इन बातों का रखें ध्यान
बारिश की बूंदों से बचें: मौसम को देखते हुए बारिश की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में अगर हम बाहर हैं तो बारिश में भीगने से बचना चाहिए, क्योंकि बारिश में भीगने से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है और हम सर्दी, खांसी और जुकाम के शिकार हो सकते हैं।
हल्के गर्म कपड़ों का प्रयोग: अप्रैल का महीना चल रहा है। ऐसे में गर्मी और धूप का असर फरवरी के अंत से ही दिख रहा है। घर के सभी लोगों ने गर्म कपड़ों को तह लगाकर अलमारी में रख दिया है और गर्मी वाले कपड़े निकाल लिए हैं। ऐसे बदलते मौसम में हमें थोड़े मोटे या पूरे आस्तीन के कपड़ों का उपयोग करना चाहिए ताकि बीमार होने से बच सकें।
जरूरी उपाय:
अगर आप कहीं घर से बाहर हैं, रास्ते में हैं और भीग जाते हैं, तो सर्दी-खांसी और जुकाम से बचने के लिए ये उपाय अपनाएं:
गुनगुना पानी पिएं।
भीगने के बाद शरीर को तौलिए से अच्छी तरह सुखाएं और भाप लें।
पंखे और एसी (AC) का प्रयोग न करें।
गरम खाद्य पदार्थों का सेवन करें जैसे- सूप, कॉफी और चाय।
सर्दी और गर्मी के इस मिश्रित मौसम से हमें बचना चाहिए। बारिश और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण लोगों की तबीयत खराब हो सकती है। ऐसे में अपना और अपनों का ख्याल रखना ही सबसे बेहतर है।











