संतकबीरनगर में ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर: एक युवक की मौत; दूसरा घायल, खलीलाबाद से दोनों लौट रहे थे घर

संतकबीरनगर|
एक युवक की मौत; दूसरा घायल, खलीलाबाद से दोनों लौट रहे थे घर

गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेदुला चौराहे के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों खलीलाबाद से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर स्थानीय लोग और नवीन मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अजय कुमार को मृत घोषित कर दिया।

मृतक अजय कुमार (25) दुधारा थाना क्षेत्र के जातेडीहा दुबौलिया गांव का रहने वाला था। उसका साथी शिवा कोतवाली क्षेत्र के चिलौना गांव का निवासी है। दोनों खलीलाबाद से घर लौट रहे थे। नेदुला चौराहे के पास उनकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। नवीन मंडी चौकी पुलिस ने पहुंचकर दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज किया रेफर

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने अजय कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं शिवा के सिर में गंभीर चोट आई थी। उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस टक्कर मारने वाले ट्रक और उसके चालक की जानकारी जुटा रही है। हादसे की खबर से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।