सिद्धार्थनगर में भैंस को खेत से हटाने पर विवाद: दबंगों ने किया पिता-पुत्र पर हमला, चार आरोपियों पर केस

सिद्धार्थनगर|
दबंगों ने किया पिता-पुत्र पर हमला, चार आरोपियों पर केस

खेसरहा थाना क्षेत्र में खेत में घुसी भैंस को बाहर निकालना एक किसान और उसके पिता को भारी पड़ गया। मूंगफली की फसल बचाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि विरोध से नाराज चार लोगों ने किसान और उसके पिता पर लाठी-डंडों, लात-घूंसों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, कलनाखोर गांव निवासी जयप्रकाश के मूंगफली के खेत में पुरुषोत्तम की भैंस घुस गई और फसल चरने लगी। जयप्रकाश ने भैंस को खेत से बाहर निकालते हुए दोबारा ऐसा न होने की हिदायत दी। आरोप है कि इसी बात से नाराज पुरुषोत्तम, मनीष, छोटू और आकाश ने पहले अभद्र भाषा का प्रयोग किया और फिर विवाद बढ़ने पर हमला कर दिया।

जान से मारने की दी धमकी

पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर चारों आरोपियों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया। इस दौरान खेत में मौजूद उनके पिता बुध्दू भी बीच-बचाव करने पहुंचे। लेकिन आरोपियों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा। मारपीट में पिता-पुत्र घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

मामले की जांच कर रही पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद पीड़ित ने खेसरहा थाने में तहरीर दी। खेसरहा थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।